पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जबरी बाग नसिया जी में मंगलवार को सिद्धों का दरबार सजा। फाल्गुन मास की अष्टानिक महा पर्व के प्रथम दिवस सिद्धचक्र महामंडल विधान प्रारंभ हुआ। इंदौर से पढ़िए, हरिहरसिंह चौहान की यह खबर…
इंदौर। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जबरी बाग नसिया जी में मंगलवार को सिद्धों का दरबार सजा। फाल्गुन मास की अष्टानिक महा पर्व के प्रथम दिवस सिद्धचक्र महामंडल विधान प्रारंभ हुआ। इसमें खानियादाना के पंडित संस्कार शास्त्री जी के निर्देशन में अभिषेक शांतिधारा के बाद से घटयात्रा, ध्वजारोहण, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा, जाप, कलश स्थापन के साथ पूजन किया गया। यह जानकारी समाज के दीपक जैन ने दी।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
+1













Add Comment