स्थानीय बल्केश्वर में श्री सर्वतोभद्र जिनालय का भूमि पूजन 10 मई 2024 को उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं सानिध्य में हुआ था। जिसमें तीन मंजिल का स्ट्रक्चर पूर्ण हो गया है। अब 3-4 महीने में मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण जाएगा। आगरा से शुभम जैन की पढ़िए, यह खबर…
आगरा। स्थानीय बल्केश्वर में श्री सर्वतोभद्र जिनालय का भूमि पूजन 10 मई 2024 को उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं सानिध्य में हुआ था। एक वर्ष में मंदिर का निर्माण कार्य कितना कुछ हो चुका है। आइए हम इस खबर में आपको बताते हैं। आगरा दिगंबर जैन समाज के लिए हर्ष का विषय है कि जिस सर्वतोभद्र जिनालय का भूमि पूजन विगत वर्ष अक्षय तृतीया के दिन हुआ था। उसका निर्माण तेज गति के साथ चल रहा है। आपको बता दें कि उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं सानिध्य में इसका कार्य शुरू हुआ था। उनके आशीर्वाद से 10 मई तक 1 वर्ष के अंतराल में मंदिर का निर्माण तेज हुआ है।
जिसमें तीन मंजिल का स्ट्रक्चर पूर्ण हो गया है। अब 3-4 महीने में मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण जाएगा। 10 मई की सुबह उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और उन्होंने कहा कि जिनालय का कार्य जल्दी से पूर्ण होगा और हमारे श्रीजी शीघ्र ही उच्च स्थान विराजमान होंगे। एक वर्ष होने के उपलक्ष्य में 10 मई की शाम जिनालय में भक्तामर स्तोत्र का पाठ होगा। कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप जैन पीएनसी ने सभी से निवेदन किया है कि पाठ में शामिल हों और श्रीजी से प्रार्थना करें कि निर्माण जल्दी से पूर्ण हो।













Add Comment