श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जवरी बाग नसिया जी में फाल्गुन माह की अष्टाहिन्का पर्व का शुभारंभ हुआ। सिद्धों की आराधना के पर्व पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों ने पूजन, आरती आदि कर भक्ति की। इस अवसर पर घटयात्रा निकालकर मंडल उद्घाटन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। इंदौर से पढ़िए हरिहरसिंह चौहान की यह खबर…
इंदौर। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जवरी बाग नसिया जी में फाल्गुन माह की अष्टाहिन्का पर्व का शुभारंभ हुआ। सिद्धों की आराधना के पर्व पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों ने अभिषेक, शांतिधारा, अष्ट द्रव्य अर्घ्य विधान में भक्ति भाव से भाग लेकर धर्मलाभ लिया। जवरी बाग नसिया जी में श्री 1008 सिद्धचक्र महा मंडल विधान के पहले दिवस शुक्रवार को घटयात्रा निकाली गई। इसमें महिलाओं ने सिर पर मंगलकलश लेकर भाग लिया। भक्तजन श्रीजी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। घटयात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंची और विधान में मंडल उद्घाटन किया गया। साथ ही अन्य विधि आदि क्रियाएं के साथ विधान को शुरू किया गया।
समस्त विधानों का निर्देशन सानिध्य ब्रह्मचारी भावेश भैया ऊन ने किया। कार्यक्रम में नसिया समाज के सभी वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में भक्तों ने भक्ति भाव के साथ विधान में भाग लेकर आराधना करते हुए भगवान का गुणगान किया। दिगंबर जैन मंदिर जवरी बाग नसिया जी में यह अष्टाहिन्का पर्व आठ दिन तक चलेगा। इसमें नित ही समाजजन विभिन्न विधानों में हिस्सा लेकर धर्मलाभ लेकर प्रभु की आराधना करेंगे।













Add Comment