जैन मिलन क्षेत्रीय पाठशाला समिति की चेयरमैन वीरांगना सपना जैन एवं जैन मिलन महिला भिंड के तत्वावधान में पचासा जैन मंदिर में आयोजित शिक्षण शिविर का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। पढ़िए सोनल जैन की रिपोर्ट…
भिंड। जैन मिलन क्षेत्रीय पाठशाला समिति की चेयरमैन वीरांगना सपना जैन एवं जैन मिलन महिला भिंड के तत्वावधान में पचासा जैन मंदिर में आयोजित शिक्षण शिविर का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह शिविर लगातार दूसरी बार आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 90 से 100 बच्चों ने भाग लिया। इनमें से 90 बच्चों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। शिविर में जैन मिलन महिला भिंड की सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
समापन समारोह में बाहर से पधारे तीन विद्वान भैया जी का पारंपरिक तिलक बंधन कर एवं वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर सुनील कुमार जैन और अखिल भारतीय जैन पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष सोनल जैन का भी तिलक कर सम्मान किया गया। शिविर के बच्चों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के साथ-साथ सांत्वना पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। समापन अवसर पर जैन मिलन महिला की सभी सदस्याएं तथा पचासा जैन मंदिर समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे। समारोह का समापन वीरांगना सपना जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजेश भैया, अशोक भैया, सचिन भैया, शैलेश जैन, सुनीता जैन, हेमा जैन, अध्यक्ष लक्ष्मी जैन, ज्योति जैन, माया जैन, साधना जैन सहित जैन मिलन महिला की सभी सदस्याएं उपस्थित थीं।













Add Comment