अम्बिकापुरी एक्सटेंशन में आगामी 20 मई से 24 मई तक होने जा रहे श्री1008 चंद्रनाथ जिनालय के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पात्रों का चयन मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में परवार समाज मांगलिक भव,न अंजनी नगर में ललितपुर से पधारे प्रतिष्ठाचार्य पं. प्रदीप शास्त्री एवं पं. नितिन झांझरी द्वारा बोलियों के माध्यम से किया गया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। 60 फीट एयरपोर्ट रोड स्थित अम्बिकापुरी एक्सटेंशन में आगामी 20 मई से 24 मई तक होने जा रहे श्री1008 चंद्रनाथ जिनालय के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पात्रों का चयन मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में परवार समाज मांगलिक भव,न अंजनी नगर में ललितपुर से पधारे प्रतिष्ठाचार्य पं. प्रदीप शास्त्री एवं पं. नितिन झांझरी द्वारा बोलियों के माध्यम से किया गया।
इन्हें मिला सौभाग्य
भगवान के माता- पिता बनने का सौभाग्य बादल-आरती जैन पाडलिया एवं सौधर्म इंद्र-इंद्राणी बनने का सौभाग्य महावीर- सुषमा जैन छाबड़ा ने प्राप्त किया। महोत्सव के कुबेर सुनील शैलबाला गंगवाल, महायज्ञ नायक जम्मू कुमार सावला, यज्ञ नायक अमित गंगवाल, ईशान इंद्र विकास पूजा कासलीवाल, व सानत इंद्र चित्रेश टोंगिया होंगे। जिनालय में भगवान आदिनाथ की प्रतिमा संजय- मृदुला कासलीवाल एवं भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा सनत, विजेता गोधा द्वारा विराजमान की जाएगी। दीप प्रज्वलन हंसमुख जैन गांधी, टी के वेद, प्रदीप बड़जात्या, कमल रांवका ने किया। मुनि श्री के पाद प्रक्षालन अंजनी नगर जैन समाज ने किए।
मुनि संघ को शास्त्र भेंट चंद्रनाथ महिला मंडल एवं अंजनी नगर महिला मंडल ने किए। इस अवसर पर सभी पात्रों ने मुनि श्री को श्रीफल अर्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।













Add Comment