समाचार

मुनि श्री रचित विचित्र कहानियां पुस्तक का हुआ विमोचन : प्रेरणादायक कहानियाँ समाज में नैतिकता, संस्कार और धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण


नगर में आध्यात्मिक एवं साहित्यिक वातावरण के बीच मुनि श्री सर्वार्थ सागर जी द्वारा लिखित कृति ‘विचित्र कहानियां’ का भव्य विमोचन आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से हुआ। पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटील कि यह खबर…


सलेहा। नगर में आध्यात्मिक एवं साहित्यिक वातावरण के बीच मुनि श्री सर्वार्थ सागर जी द्वारा लिखित कृति ‘विचित्र कहानियां’ का भव्य विमोचन आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के सांसद, विधायक एवं जज सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में ‘विचित्र बातें टीम’ के सदस्यों ने विशेष भूमिका निभाते हुए इस कृति का विमोचन कराया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाजजनों ने मुनि श्री सर्वार्थ सागर जी की इस साहित्यिक कृति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रेरणादायक कहानियां समाज में नैतिकता, संस्कार और धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मुनि श्री सर्वार्थ सागर जी महाराज की भक्त मनाली पाटणी जी ने कहा कि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने इस पावन अवसर को धर्म एवं साहित्य का अद्भुत संगम बताया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page