समाचार

ग्रंथ नैनागिरि जैन तीर्थः पुरातन से अद्यतन मुख्‍यमंत्री को भेंट : सुरेश जैन ने तीर्थ के संरक्षक संवर्धन के संबंध में आवश्यक चर्चा की


मध्‍यप्रदेश के छतरपुर जिले में खजुराहो के समीप जैन तीर्थ (रेशंदीगिरि) नैनागिरि तहसील बकस्वाहा अंतर्गत स्थित है। इस तीर्थ पर आधारित भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्‍ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे सुरेश जैन तथा न्‍यायमूर्ति विमला जैन द्वारा विरचित नैनागिरि जैन तीर्थः पुरातन से अद्यतन ग्रंथ मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव को शुक्रवार को भेंटकर तीर्थ के संरक्षक संवर्धन के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई। भोपाल से पढ़िए, रत्नेश जैन रागी की यह रिपोर्ट…


भोपाल। मध्‍यप्रदेश के छतरपुर जिले में खजुराहो के समीप जैन तीर्थ (रेशंदीगिरि) नैनागिरि तहसील बकस्वाहा अंतर्गत स्थित है। इस तीर्थ पर आधारित भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्‍ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे सुरेश जैन तथा न्‍यायमूर्ति विमला जैन द्वारा विरचित नैनागिरि जैन तीर्थः पुरातन से अद्यतन ग्रंथ मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव को शुक्रवार को भेंटकर तीर्थ के संरक्षक संवर्धन के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई। इस मौके पर सुरेश जैन आईएएस (अध्‍यक्ष, जैन तीर्थ नैनागिरि ट्रस्ट कमेटी) के साथ ही सुरेंद्र सिंघई उपाध्‍यक्ष, जैन तीर्थ नैनागिरि, आयुक्‍त पुरातत्‍व उर्मिला शुक्‍ला तथा उपसचिव राजेश गुप्‍ता सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी तथा तीर्थ क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। उल्‍लेखनीय है कि सुरेश जैन प्रदेश के विभिन्‍न जिलों के साथ-साथ गत शताब्दी में विदिशा के कलेक्‍टर रहे हैं। विदिशा किले अंदर स्थित ईदगाह (बीजा मण्ंडल) के नीचे से भारत सरकार के पुरातत्‍व विभाग के सहयोग से उन्‍होंने 2,500 से अधिक हिंदू मूर्तियों का उत्‍खनन शांति और सफलतापूर्वक कराया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page