समाचार

बीजेएस की सागर इकाई ने छात्रों को गर्म वस्त्र किए वितरण: नैनागिरि एवं तिंसी के 489 बच्चों के चेहरे पर छाई मुस्कान 


भारतीय जैन संगठन (बीजेएस) की ओर से ग्राम नैनागिरि (बकस्वाहा) तथा ग्राम तिंसी (बंडा) के शासकीय एवं अशासकीय स्कूली छात्रों को गर्म वस्त्र वितरण किया। सागर जिला इकाई की ओर से बुधवार को सादे कार्यक्रम में किया गया यह सेवा कार्य बच्चों के चेहरे खिला गया। बकस्वाहा से पढ़िए, रत्नेश जैन रागी की यह खबर…


बकस्वाहा। भारतीय जैन संगठन (बीजेएस) की ओर से ग्राम नैनागिरि (बकस्वाहा) तथा ग्राम तिंसी (बंडा) के शासकीय एवं अशासकीय स्कूली छात्रों को गर्म वस्त्र वितरण किया। सागर जिला इकाई की ओर से बुधवार को सादे कार्यक्रम में किया गया यह सेवा कार्य बच्चों के चेहरे खिला गया। नैनागिरि ग्राम के शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में 254 बच्चों को गर्म बनियान दी गई। इसके पूर्व ग्राम तिंसी में संचालित अशासकीय विद्यालय जैन पब्लिक स्कूल में भी 225 बच्चों को गर्म बनियान बांटी गई।

 शिक्षक और ग्रामीणों की उपस्थिति रही

इन कार्यक्रमों में अतिथि सागर के प्रतिष्ठित अग्रवाल कोचिंग संचालक अग्रवाल, जैन तीर्थ नैनागिरि ट्रस्ट के उपमंत्री अशोक बम्हौरी, जिला इकाई के राकेश सिंघई और राजेंद्र जैन शिक्षक सागर के अलावा प्राचार्य सुमतिप्रकाश जैन, पूर्व सरपंच कांशीराम यादव तथा अशोक जैन पापेट, सहायक प्रबंधक कन्छेदीलाल, विकास जैन, प्रधानाध्यापक हेलना लकड़ा और सीएसी नारायण सिंह नैनागिरि तथा प्रधानाध्यापक अक्षय शुक्ला तिंसी एवं दोनों विद्यालय के शिक्षक और ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सक्रियता, सहयोग करने वाले सभी सम्माननीय महानुभावों के प्रति बीजेएस के प्रांतीय पदाधिकारी और सागर संभाग के प्रभारी राजेश रागी आभार ज्ञापित किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page