समाचार

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन : तीर्थंकर बालक के जन्म से चारों ओर छाया उल्लास


ज्ञान तीर्थ पंडित टोडरमल स्मारक ट्रस्ट जयपुर के निर्देशन में श्री कुंदकुंद दिगम्बर जैन स्वाध्याय मंडल ट्रस्ट महरौनी एवं श्री कुंदकुंद दिगम्बर जैन मुमुक्षु मंडल ट्रस्ट टीकमगढ़ एवं बानपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्री नेमीनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में 20 जून को दूसरे दिन श्री जिनेन्द्र जन्मकल्याणक एवं बाल तीर्थंकर के जन्म के कार्यकम विधि विधान से सम्पन्न हुए। पढ़िए राजीव सिघाई की विस्तृत रिपोर्ट…


महरौनी (ललितपुर)। ज्ञान तीर्थ पंडित टोडरमल स्मारक ट्रस्ट जयपुर के निर्देशन में श्री कुंदकुंद दिगम्बर जैन स्वाध्याय मंडल ट्रस्ट महरौनी एवं श्री कुंदकुंद दिगम्बर जैन मुमुक्षु मंडल ट्रस्ट टीकमगढ़ एवं बानपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्री नेमीनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में 20 जून को दूसरे दिन श्री जिनेन्द्र जन्मकल्याणक एवं बाल तीर्थंकर के जन्म के कार्यकम विधि विधान से सम्पन्न हुए। नगर के नाराहट रोड स्थित सरस्वती शिश मंदिर में स्थापित प्रतिष्ठा मंडप में आध्यात्मिक पुरुष कानजी स्वामी द्वारा सीडी प्रवचन का आयोजन किया गया। तत्पश्चात जन्मकल्याणक शोभायात्रा, पांडुकशिला पर जन्माभिषेक, जन्मकल्याणक, पूजन आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सेमिनार और भजन संध्या का होगा आयोजन

रात्रि कालीन बेला में श्री जिनेन्द्र भक्ति, शास्त्र स्वाध्याय एवं समागत विधानों द्वारा पालना झूलन आदि के साथ दिनभर के सभी कार्यक्रमों का समापन हुआ।कार्यक्रम संयोजक राजीव जैन चौधरी ने बताया कि 21 जून को रात्रि कालीन बेला में विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसमें शाम को सेमिनार होगी। इसे डॉ. शुदात्म प्रकाश भारिल्ल जयपुर संबोधित करेंगे। आध्यात्मिक भजन संध्या डॉ. संजीव जैन उस्मानपुर दिल्ली द्वारा कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। सभी धार्मिक क्रियाएं ब्रह्मचारी अभिनंदन शास्त्री खनियाधाना के दिशा-निर्देश में सम्पन्न हो रही हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page