प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव 12 मार्च को विभिन्न आयोजनों के साथ मनाया जाएगा।मुरैना/अम्बाह से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…
मुरैना/अम्बाह। प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव 12 मार्च को विभिन्न आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। भगवान आदिनाथ स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ने तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवान ऋषभदेव स्वामी के जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर नगर के सभी जिनालयों में प्रातःकालीन वेला में अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्यमह पूजन के साथ साथ भगवान आदिनाथ की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। प्रातः 7 बजे से श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर किला रोड अम्बाह से भगवान आदिनाथ को पालकी में विराजमान कर ढोल नगाड़े के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापिस आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में पहुंचकर श्री जी का अभिषेक पूजन संपन्न होगा। कार्यक्रम पश्चात उपस्थित सभी बंधुओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।सकल दिगम्बर जैन समाज अम्बाह एवं श्री दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष संतोष जैन और सचिव विकास जैन पांडे ने श्री जी की शोभायात्रा में सभी मंडल एवं सकल दिगम्बर जैन समाज अम्बाह से अधिक से अधिक संख्या में लोग उपस्थित होने की अपील की।













Add Comment