समाचार

बरही वल्लभपुर में भगवान अजितनाथ भगवान का मनाया जन्म कल्याणक : भगवान श्री अजितनाथ जी का स्वर्ण कलशों से भव्य मस्तिकाभिषेक 


प्रभु श्री अजितनाथ भगवान के जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर अतिशय क्षेत्र बरही वल्लभपुर में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मूलनायक भगवान श्री अजितनाथ जी का स्वर्ण कलशों से भव्य मस्तिकाभिषेक हुआ। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


भिंड। प्रभु श्री अजितनाथ भगवान के जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर अतिशय क्षेत्र बरही वल्लभपुर में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मूलनायक भगवान श्री अजितनाथ जी का स्वर्ण कलशों से भव्य मस्तिकाभिषेक हुआ। जिसमें प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य मूलचंद राजकुमार जैन (घर गृहस्थी किराना परिवार) को प्राप्त हुआ। द्वितीय शांतिधारा अभिषेक का पुण्य अवसर चौधरी अशोक कुमार एवं सुनीलकुमार जैन के सुपुत्र चौधरी एकांश जैन को प्राप्त हुआ। इसके बाद श्रद्धाभाव से प्रभु श्री जी को पालना झुलाया गया एवं विधिपूर्वक श्री अजितनाथ विधान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने स्वल्पाहार ग्रहण किया। यह पावन अवसर सभी श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, शांति एवं आध्यात्मिक आनंद से परिपूर्ण रहा।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

इस अवसर पर बरही मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अशोककुमार जैन कक्का, पीडी जैन, वर्तमान अध्यक्ष चौधरी अशोककुमार जैन पीपरी वाले, कोषाध्यक्ष सुरेश जैन रंगवाले, महामंत्री पांड़े विजयकुमार जैन, बल्लू मंत्री सनतकुमार जैन तन्नू राकेश जैन साइकिल मीडिया प्रभारी मनोज जैन, निर्माण अध्यक्ष महावीरप्रसाद जैन एवं राकेश जैन तेल वाले ऋषि जैन रानीपुरा, मोहित जैन घर गृहस्थी किराना पुजारी, आनंद जैन, ज्ञानचंद जैन, शांतिलाल जैन बरही एवं राजेंद्र जैन बरही एवं दिलीप जैन डीडी राजेंद्र जैन कल्लू दद्दा एवं अन्य समाजजन’ की गरिमामय उपस्तिथि रही।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page