समाचार

आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक 13 मार्च को मनाएंगे : रजतमय श्रुतस्कंध यंत्र की स्थापना की जाएगी


प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म  कल्याणक 13 मार्च को नगर में विराजमान आर्यिका आगम मति माताजी के सानिध्य में एवं ब्र.भावेश भैयाजी ऊन के निर्देशन में आदिनाथ छोटा मंदिर में मनाया जाएगा। से पढ़िए, यह खबर…


सनावद। प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म  कल्याणक 13 मार्च को नगर में विराजमान आर्यिका आगम मति माताजी के सानिध्य में एवं ब्र.भावेश भैयाजी ऊन के निर्देशन में आदिनाथ छोटा मंदिर में मनाया जाएगा। सन्मति जैन काका ने बताया कि भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याण महोत्सव के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएगी। इसमें आदिनाथ जिनालय में प्रातः श्रीजी का अभिषेक के बाद शांतिधारा एवं भगवान का नित्य नियम पूजन एवं रजतमय श्रुतस्कंध यंत्र की स्थापना की जाएगी। आशीष झांझरी ने बताया कि मंदिर जी में आचार्य श्री शांति सागर जी महाराज, आचार्य श्री वर्धमानसागर जी, आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चरण चिन्ह की स्थापना के बाद मंडल विधान साथ में आर्यिका माता जी की मंगल देशना होगी। इसके बाद बड़े बाबा का मंडल विधान किया जाएगा। रात में भगवान की संगीतमय भक्ति और 48 दीपों से भक्तामर जी की आराधना कर भगवान को पालना झुलाया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page