समाचार

सागवाड़ा में चन्द्रप्रभु व पारसनाथ जी का जन्म कल्याणक मनाया : 48 अष्ट द्रव्य युक्त चढ़ाकर भगवान की महापूजा की


नगर के श्री चन्द्र प्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर में सोमवार को प्रातः मूलनायक 8वें तीर्थंकर चन्द्रप्रभु भगवान का जन्म कल्याणक श्रद्धा के साथ मनाया गया।सागवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


सागवाडा। नगर के श्री चन्द्र प्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर में सोमवार को प्रातः मूलनायक 8वें तीर्थंकर चन्द्रप्रभु भगवान का जन्म कल्याणक श्रद्धा के साथ मनाया गया।

मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष कपिल पंचोरी ने बताया कि इस अवसर पर सोमवार को प्रातः मूलनायक चन्द्रप्रभु भगवान की प्रतिमा पर स्वर्ण कलश से जलाभिषेक एवम विश्व शांति कामनार्थ शांतिधारा आशीष, अतुल,

कुसुमकान्त देवडिया परिवार द्वारा तथा 23 वें तीर्थंकर पारसनाथ भगवान की प्रतिमा पर शांतिधारा विमला राजेन्द्र कुमार दोसी तथा मध्य सभा मंडप में स्थापित चन्द्रप्रभु भगवान की प्रतिमा पर शांतिधारा बिहारी लाल पालविया द्वारा की गई। राजेन्द्र पंचोरी द्वारा दूध से अभिषेक किया गया। निखिल नोगामिया द्वारा श्री फल वधेरा गया। इसके बाद महिला मंडल द्वारा श्री चन्द्रप्रभु विधान के तहत 48 अष्ट द्रव्य युक्त चढ़ाकर भगवान की महापूजा की गई।आरती उतारी गई। इस अवसर पर अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्यार्जन किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page