समाचार

आगरा में बीजीएस स्मार्ट गर्ल वर्कशॉप का समापन : आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल से निखरा व्यक्तित्व


कमला नगर स्थित संत निलय,श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर परिसर में भारतीय जैन संघटना (बीजीएस) आगरा (यूपी) द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्मार्ट गर्ल वर्कशॉप का रविवार को प्रेरणादायी वातावरण में समापन हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन कि यह खबर…


आगरा। कमला नगर स्थित संत निलय,श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर परिसर में भारतीय जैन संघटना (बीजीएस) आगरा (यूपी) द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्मार्ट गर्ल वर्कशॉप का रविवार को प्रेरणादायी वातावरण में समापन हुआ। इस कार्यशाला ने बालिकाओं के भीतर छिपी प्रतिभा, आत्मबल और संस्कारों को नई दिशा दी। कार्यशाला का उद्देश्य 13 से 19 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए उन्हें आत्मनिर्भर, जागरूक और आत्मविश्वासी बनाना रहा। दूसरे दिन भी दिल्ली से पधारी प्रशिक्षिकाएं हेमंत जैन एवं पलक जैन ने आत्मविश्वास निर्माण, प्रभावी संवाद, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तिगत सुरक्षा, मानसिक मजबूती और जीवन में सही निर्णय लेने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया।

सशक्त नारी निर्माण की दिशा में सार्थक पहल

इंटरएक्टिव सेशंस, समूह चर्चाओं और गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं ने खुलकर अपने विचार व्यक्त किए और नई सोच विकसित की। कार्यक्रम में विशेष अभिभावक सत्र में माता-पिता को बेटियों के भावनात्मक सहयोग, सकारात्मक संवाद और उनके सपनों को प्रोत्साहित करने के महत्व से अवगत कराया गया। इस सत्र ने अभिभावकों को अपनी भूमिका को नए दृष्टिकोण से समझने का अवसर दिया। समापन अवसर पर आयोजकों ने कहा कि स्मार्ट गर्ल वर्कशॉप भविष्य की सशक्त नारी के निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल है।

सहभागिता प्रमाण- पत्र प्रदान किए

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण- पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर भारतीय जैन संघटना के राज्य अध्यक्ष रोहित जैन,राज्य सचिव सुरेन्द्र जैन,पूर्व अध्यक्ष मुकेश ओसवाल, मार्ग निर्देशक एवं पूर्व राज्य अध्यक्ष मनोज जैन बांकलीवाल,स्मार्ट गर्ल्स कोर्डिनेटर अंकेश जैन,शशि जैन (डीएसपीजे), यशपाल जैन, आगरा जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन, जिला सचिव अमित जैन (चांदी ),शरद जैन,नरेश लुहारिया,अनिल रईस,अनिल एफसीआई आगरा सिटी अध्यक्ष अंकुश जैन, संजीव जैन,समकित जैन, मंशु जैन, विनोद जैन हार्डवेयर उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page