श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर गुदड़ी मंसूर खां में दशलक्षण महापर्व के दूसरे दिन शुक्रवार को उत्तम मार्दव धर्म मनाया गया। जहां सर्वप्रथम बच्चों और युवाओं ने श्रीजी का अभिषेक किया। विधानाचार्य रविंद्र जैन के निर्देशन में श्रावक-श्राविकाओं ने अष्ट द्रव्यों के साथ संगीतमय उत्तम मार्दव धर्म का पूजन किया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर गुदड़ी मंसूर खां में दशलक्षण महापर्व के दूसरे दिन शुक्रवार को उत्तम मार्दव धर्म मनाया गया। जहां सर्वप्रथम बच्चों और युवाओं ने श्रीजी का अभिषेक किया। विधानाचार्य रविंद्र जैन के निर्देशन में श्रावक-श्राविकाओं ने अष्ट द्रव्यों के साथ संगीतमय उत्तम मार्दव धर्म का पूजन किया। विधानाचार्य रविंद्र जैन ने उत्तम मार्दव धर्म के बारे में बताया और कहा कि घमंड एक गुब्बारे की तरह है। जिस तरह गुब्बारे में हवा भरी रहती है। वह ऊपर की ओर उठता रहता है। जैसे ही हवा निकल जाती है।
गुब्बारा भी जमीन पर गिर जाता है। उत्तम मार्दव धर्म घमंड अर्थात अहंकार को दूर करके व्यक्ति को विनम्र बनाता है। इस दौरान सौरव सागर महिला मंडल द्वारा धार्मिक तंबोला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर सुभाष जैन, नरेश जैन, राकेश जैन, पार्षद वीरेंद्र जैन, रविंद्र जैन, प्रमोद जैन, सुनील जैन, धर्मेश जैन, मोहित जैन, संजीव जैन, सुशीला जैन, कुसुम जैन, अल्पना जैन, सुनीता जैन, शशि जैन, मिथिलेश जैन आदि उपस्थित रहे।













Add Comment