समीपस्थ दिगंबर जैन मंदिर लार में आयोजित होने वाले श्रीमज्जिनेंद्र जिनबिम्ब पंच कल्याणक मानस्तम्भ प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के तत्वावधान में स्थानीय जैन समाज द्वारा भगवान तीर्थंकर के माता-पिता की गोद भराई की रस्म पूरी की गई। बड़ागांव धसान से पढ़िए, मुकेश जैन लार की यह खबर…
बड़ागांव धसान। समीपस्थ दिगंबर जैन मंदिर लार में आयोजित होने वाले श्रीमज्जिनेंद्र जिनबिम्ब पंच कल्याणक मानस्तम्भ प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के तत्वावधान में स्थानीय जैन समाज द्वारा भगवान तीर्थंकर के माता-पिता की गोद भराई की रस्म पूरी की गई।
पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भगवान तीर्थंकर के माता-पिता बनने का परम सौभाग्य शोभा जैन, सवाई चौधरी ज्ञानचन्द्र जैन को प्राप्त हुआ। जैन समाज की महिलाओं ने भजन-कीर्तन के साथ मंगल गीत गाए। साथ ही नारियल, काजू, बादाम, किशमिश, मखाने एवं मावा से भगवान के माता-पिता की गोद भराई की। रस्म बड़े ही भक्ति भाव उल्लासपूर्वक की गई एवं तिलक, पगड़ी व शॉल पहनाकर सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय जैन मंदिर में किया गया।
यह मौजूद रहे
इस मौके पर नरेन्द्र जैन, दिनेश जैन, कमलकुमार शास्त्री, वीरेंद्र जैन, पवन जैन, संतोष सेठ, महेन्द्र दद्दा, डॉ शिखरचंद्र जैन, पुष्पेंद्र सिंघई, दयाचंद्र जैन, नीरज वेद सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। प्रचारमंत्री मुकेश जैन ने बताया कि 28 मार्च से 2 अप्रैल तक होने वाले श्रीमज्जिनेन्द्र जिन बिम्ब पंच कल्याणक मानस्तम्भ प्रतिष्ठा, गजरथ महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ की तैयारी जोरों पर शुरू हो गई है।













Add Comment