समाचार

जबरी बाग नसिया जी में तपस्वियों का किया बहुमान: चल समारोह में उमड़े सकल जैन समाज के श्रद्धालुजन 


श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जबरी बाग़ नसिया जी में पर्युषण महापर्व के अंतिम दिन भगवान वासु पूज्य स्वामी का मोक्ष कल्याणक महा महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सुबह शांतिधारा कलशाभिषेक किया गया। पूजा पाठ कर निर्वाण लाडु चढ़ाया गया। शनिवार दोपहर में चल समारोह निकाला गया। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल साथी हरिहरसिंह चौहान की यह खबर…


इंदौर। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जबरी बाग़ नसिया जी में पर्युषण महापर्व के अंतिम दिन भगवान वासु पूज्य स्वामी का मोक्ष कल्याणक महा महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सुबह शांतिधारा कलशाभिषेक किया गया। पूजा पाठ कर निर्वाण लाडु चढ़ाया गया। शनिवार दोपहर में चल समारोह निकाला गया। इस अवसर पर महेंद्र कुमार जैन, राजेश जैन गुड्डा, विशाल जैन सियागंज, राजेश कुमार जैन, प्रकाशचंद्र शास्त्री, दीपककुमार जैन, सचिन जैन, नरेंद्रकुमार जैन आदि समाजजन शामिल हुए। चल समारोह में महिला मंडल की सदस्य और बालिकाएं बच्चे और छात्रावास तथा पाठशाला परिवार के सभी भक्त जन भी शामिल हुए। वहीं बाद में श्रीजी का कलशाभिषेक किया गया। नसिया जी समाज से जुड़े तपस्वियों ने उपवास किए। जिनमें सपना आलोक जैन, लाली महावीर जैन, ममता सुगनचंद जैन, पलक डॉ.आर्यन जैन, सोनम अविनाश जैन ने 10 उपवास और मीनू गोलू जैन, अविरल जैन ने 7 उपवास, रजनी जैन, मिली जैन, राजेश जैन गुड्डा, शुभम जैन, छाया भाभी के पांच उपवास और इशिका जैन ने तीन उपवास किए।

प्रतियोगिता के विजेता और समाजजनों का बहुमान किया 

इस सभी तपस्वियों का सम्मान कर अनुमोदना सभी वरिष्ठ पदाधिकारी ने की। नसिया समाज का नाम रोशन करने वाले जो शिविरार्थी बन अशोकनगर गए थे। इसमें डॉ. अर्पण जैन, महावीर जैन, आलोक जैन, राजीव जैन एडवोकेट, सुगनचंद जैन, ईशान जैन, विशिष्ट जैन, वीर जैन और वाद-विवाद प्रतियोगिता पंचबाल्यती मंदिर और जावरा वाले मंदिर में प्रथम पुरस्कार प्राप्त उज्जवल जैन काजू का भी बहुमान किया गया। नसिया समाज के सभी धर्म प्रेमी बंधु जैन धर्म की ध्वज को इसी तरह फहराते रहें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page