क्लर्क कालोनी के दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को नौ दिनी श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आरंभ हुआ। आर्यिका विदक्षाश्री, आर्यिका श्री सुवंदनमती माताजी के सान्निध्य और बाल ब्रह्मचारी अक्षय भैया के नेतृत्व में शुरू हुए विधान के तहत सुबह सौधर्म इंद्र, कुबेर इंद्र-इंद्राणियों के साथ घटयात्रा निकाली गई। इंदौर से पढ़िए, साभार संकलित यह खबर…
इंदौर। क्लर्क कालोनी के दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को नौ दिनी श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आरंभ हुआ। आर्यिका विदक्षाश्री, आर्यिका श्री सुवंदनमती माताजी के सान्निध्य और बाल ब्रह्मचारी अक्षय भैया के नेतृत्व में शुरू हुए विधान के तहत सुबह सौधर्म इंद्र, कुबेर इंद्र-इंद्राणियों के साथ घटयात्रा निकाली गई। घटयात्रा में सभी समाजजन बैंडबाजों के साथ नृत्य करते हुए चल रहे थे। घटयात्रा के दौरान जगह-जगह रांगोली बनाई गई थी। पूरे मार्ग में वंदनवार से सजावट की गई थी। प्रचार प्रमुख प्रवीण जैन ने बताया कि मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण किया गया।
सभी समाजजनों ने ध्वजा की परिक्रमा लगाई। मंत्रोच्चार के साथ भगवान का अभिषेक और शांतिधारा की गई। महामंडल पर सौंधर्म इंद्र जिनेंद्र प्रभा जैन, कुबेर इंद्र कोमल सविता जैन और श्रीपाल मैना सुंदरी बने नीलेश नेहा जैन अर्घ्य चढ़ाए। इस मौके पर आनंद नवीन गोधा, प्रशांत जैन, धैर्य जैन, अंजलि जैन, मोनिका संचित जैन, ममता, प्रीति, वंदना जैन आदि मौजूद रहे।













Add Comment