समाचार

20 पिच्छियों का शीतकालीन वाचना महोत्सव रविवार को : आचार्य श्री विभवसागर जी का 28 वां मुनि दीक्षा दिवस मनाया जाएगा


आचार्य श्री विभवसागर जी का 28 वां मुनि दीक्षा दिवस एवं वाचना कलश स्थापना समारोह रविवार को पोरवाड़ जैन धर्मशाला,सराफा बाजार में मनाया जाएगा। खंडवा से पढ़िए, यह खबर…


खंडवा। आचार्य श्री विभवसागर जी का 28 वां मुनि दीक्षा दिवस एवं वाचना कलश स्थापना समारोह रविवार को पोरवाड़ जैन धर्मशाला,सराफा बाजार में मनाया जाएगा। सुबह 8:15 बजे से संगीतमय गुरु पूजन, विभिन्न मंडलों द्वारा अर्घ्य समर्पित किया जाएगा। सुबह 8:45 बजे दीप प्रज्वलन, मंगलाचरण, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट, वाचना कलश स्थापना होगी। प्रातः 9:15 बजे मंगल प्रवचन होंगे। प्रातः 10:15 बजे आहारचर्या संपन्न होगी। कार्यक्रम सकल दिगंबर जैन मुनि सेवा ट्रस्ट एवं सकल दिगंबर जैन समाज खंडवा की ओर से किया जाएगा। समाजजनों ने अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पुण्यार्जन करने का आग्रह किया गया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page