समाचार

मुनिश्री विनम्र सागरजी के सानिध्य में मंदिर पंच कल्याण दिवस मनाया: मुनिश्री ने करवाई शांतिधारा और किया युवाओं को प्रेरित


इंदौर के कनाड़िया स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लाल मंदिर में मुनिश्री विनम्र सागरजी महाराज के सानिध्य में मंदिर पंच कल्याणक दिवस मनाया गया। इस आयोजन में मुनिश्री के मुखाग्र से शांति धारा की गई। समाजजनों ने पुण्यार्जन किया। मुनि श्री ने प्रबोधन दिया। पढ़िए इंदौर से यह खबर…


इंदौर। कनाड़िया स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर और लाल मंदिर में मुनिश्री विनम्र सागरजी महाराज के सानिध्य में मंदिर पंच कल्याण दिवस मनाया गया। इस आयोजन में मुनिश्री के मुखाग्र से शांति धारा की गई।मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी महावीर सेठ ने बताया कि शांतिधारा करने का सौभाग्य शांति धारा मनीष कीर्ति जैन परिवार और आकाश जैन कोयला परिवार को प्राप्त हुआ।

पुण्य के संचय के लिए मंदिर शुद्ध भाव से जाएं

मुनिश्री ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर में शुद्ध भाव से जाने से अपार पुण्य का संचय होता है। इसके बाद मुनिश्री ने तिलक नगर क्षेत्र में आगामी कल्पद्रुम महामंडल विधान की महिमा के बारे में और पूरे आयोजन के बारे में बताया।

भगवान आदिनाथ का किया महामस्तकाभिषेक 

मुनिश्री ने युवा वर्ग को अधिक से अधिक इस विधान में आने पर ज़ोर दिया। सभी समाज जनों ने इंदौर की सबसे बड़ी पद्मासन आदिनाथ भगवान की भव्य अतिशय कारी प्रतिमा का महामस्तक अभिषेक का पुण्यार्जन किया। मन्दिर के ट्रस्ट के अध्यक्ष के सी जैन और मंत्र महावीर जैन ने आभार व्यक्त किया ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page