स्थानीय दिगंबर जैन पाठशाला की शनिवारीय बाल सभा में बच्चों के दो ग्रुपों में धार्मिक, आध्यात्मिक एवं पर्यावरण संरक्षण आधारित अंताक्षरी प्रतियोगिता रखी गई। इस प्रतियोगिता में शब्द, धुन, सिचुएशन तथा म्यूजिक राउंड में दोनों टीमों के 10-10बच्चों ने हिस्सा लिया। विजेता टीम पुरस्कृत होगी। डडूका से पढ़िए, यह खबर…
डडूका। स्थानीय दिगंबर जैन पाठशाला की शनिवारीय बाल सभा में बच्चों के दो ग्रुपों में धार्मिक, आध्यात्मिक एवं पर्यावरण संरक्षण आधारित अंताक्षरी प्रतियोगिता रखी गई। पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया के संयोजन में इस प्रतियोगिता में शब्द, धुन, सिचुएशन तथा म्यूजिक राउंड में दोनों टीमों के 10-10बच्चों ने हिस्सा लिया। सर्वाधिक 60 अंकों से टीम सृष्टि विजेता रही तथा 50 अंक लेकर टीम रीयल उप विजेता रही।
विजेताओं को रथोत्सव 2025 में पुरस्कृत किया जाएगा। झालावाड़ जिले के मनोहरथाना के पीपलोदी गांव के सरकारी विद्यालय में छत गिरने से कालकलवित हुए सात बच्चों को पाठशाला परिवार की ओर से दो मिनिट मौन रखकर णमोकार मयी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। घायल हुए बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।













Add Comment