रामगंजमंडी में आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज के सान्निध्य में चल रहे तत्वार्थ सूत्र शिक्षण शिविर का समापन 10 अक्टूबर को संध्या बेला में शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रवचन सभा में होगा। पढ़िए अभिषेक जैन लुहाड़िया की रिपोर्ट…
रामगंजमंडी। परम पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज के सान्निध्य में तत्वार्थ सूत्र शिक्षण शिविर का आयोजन पूरे वर्षायोग के दौरान किया गया, जिसमें लगभग 60 श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म-अध्ययन किया। इस शिविर का समापन समारोह 10 अक्टूबर 2025 को शाम के समय शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर की प्रवचन सभा में आयोजित होगा।
इस अवसर पर शिविर में सहभागी सभी साधक विशेष ड्रेस कोड में मंदिर में उपस्थित होंगे। यह आयोजन अखिल भारतीय विनिश्चय ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इसी क्रम में 16 अक्टूबर 2025 को दोपहर में श्रावक संगोष्ठी का आयोजन भी शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में होगा। इस संगोष्ठी में 25 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के श्रावक “परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रांजल सागर महाराज” द्वारा दिए गए विषय पर अपने विचार रखेंगे। यह कार्यक्रम शांतिनाथ दिगंबर जैन समाज रामगंजमंडी के तत्वावधान में होगा और इसमें आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज एवं समस्त आचार्य संघ का मंगल सान्निध्य प्राप्त होगा।













Add Comment