समाचार

जैन समाज ने निकाली श्रीजी की रथयात्रा : भगवान का किया अभिषेक


दशलक्षण महापर्व के समापन पर सकल जैन समाज ताजगंज की ओर से बुधवार को श्रीजी की रथयात्रा महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से रथयात्रा का शुभारंभ किया। पढ़िए आगरा से शुभम जैन की रिपोर्ट…


ताजगंज सकल जैन समाज द्वारा दशलक्षण महापर्व के समापन पर बुधवार को श्रीजी की रथयात्रा महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से रथयात्रा का शुभारंभ किया। रथ में भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा को बैठाकर श्रद्धालु कसेरट बाजार, कटरा जागीदास, चौक कागजियान, घीआई मंडी, गुड़हाई मंडी, दलिहाई, नंदा बाजार, तांगा स्टैंड, चौक थाना होती हुई श्री पारसनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर के पंडाल में पहुंची।

रथयात्रा में बड़ी संख्या में ताजगंज जैन समाज के महिला, पुरुष, बच्चों के अलावा अन्य समाज के लोग शामिल थे। वहीं रथ यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प से स्वागत किया। रथयात्रा के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान की पूजा-अर्चना करते हुए अभिषेक किया। इस दौरान समाज के लोगों ने स्नेह मिलन भोज किया। इस रथयात्रा  की व्यवस्था ताजगंज युवा मंडल द्वारा की गई

इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष संजय जैन, संजयबाबू जैन, विजय जैन, योगेश जैन, पारस जैन, मधुर जैन, विश्व जैन, विशाल जैन, उत्सव जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, मीरा जैन, रितु जैन, सपना जैन, अनुराधा जैन समस्त ताजगंज के अलावा विभिन्न स्थानों की जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page