समाचार

अखिल भारतीय दिगम्बर जैन सकल नरसिंहपुरा संस्थान का कार्यक्रम : शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह सम्पन्न


अखिल भारतीय दिगम्बर जैन सकल नरसिंहपुरा संस्थान का शपथ ग्रहण, अधिवक्ता सम्मान एवं राजनीतिक सम्मान समारोह आदिनाथ बाग, एयरपोर्ट रोड पर हजारों समाजजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मा. विरेन्द्र कुमार जैन, एडिशनल कमिश्नर सेन्ट्रल जी एस टी कस्टम द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों को शपथ दिलाने से हुई। पढ़िए धरणेंद जैन की विशेष रिपोर्ट…


खेरवाड़ा। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन सकल नरसिंहपुरा संस्थान का शपथ ग्रहण, अधिवक्ता सम्मान एवं राजनीतिक सम्मान समारोह आदिनाथ बाग, एयरपोर्ट रोड पर हजारों समाजजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मा. विरेन्द्र कुमार जैन, एडिशनल कमिश्नर सेन्ट्रल जी एस टी कस्टम द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों को शपथ दिलाने से हुई। मुख्य अतिथि नवीन गौधा ने पदेश कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। उद्घाटनकर्ता पूर्व महापौर बाबू लाल जैन ने हाईकोर्ट अधिवक्ताओं का सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरसिंहपूरा समाज अध्यक्ष मुकेश जैन ने की। संस्थान के परम संरक्षक कुन्ती लाल जैन ने बताया कि देशभर से आए हाईकोर्ट एवं सेशन कोर्ट के अधिवक्ताओं को मेवाड़ी पगड़ी, शॉल, उपरणा और सम्मान पत्र प्रदान किए गए। समारोह में सम्मेद शिखर जी यात्रा के संघ पति हर्ष जैन और इंदौर महाअधिवेशन के मुख्य सूत्रधार संजय जैन मैग्नस एवं महेन्द्र जैन नाना का भी सम्मान किया गया।

चुनाव लड़ने का संकल्प लें

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्ष जैन ने बताया कि राजनीतिक सम्मान के तहत पार्षद एवं सरपंच का भी सम्मान किया गया। अपने उद्बोधन में आईआरएस. विरेन्द्र जैन ने शिक्षा क्षेत्र में विशेष कार्य करने का आह्वान किया और आई ए एस, आर ए एस जैसे उच्च पदों के लिए मदद का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि नवीन गोधा ने राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि हमें चुनाव लड़ने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने बताया कि पहले जैन समाज के लोग उच्च पदों पर थे, लेकिन अब उनकी संख्या नगण्य हो गई है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विदर्भ जैन ने समाज में शिक्षा और चिकित्सा के लिए एक फंड बनाने का प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के परम संरक्षक कुन्ती लाल जैन को पगड़ी, माला और सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

महिला शक्ति आगे आए

संस्थान महिला मोर्च राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमलता जैन ने मातृ शक्ति को समाज के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक अनिल विशाखा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें विदर्भ जैन अध्यक्ष, दिलीप जैन महामंत्री, कोमल प्रकाश जैन पंछी कार्याध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय महामंत्री रितेश सुरावत ने दिया। इस आयोजन में मीडिया प्रभारी हसमुख गनोडिया और राजेश पंचोली ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page