समाचार

डबरा में होगा स्वस्तिभूषण माताजी का मंगल प्रवेश: 14 मई को सोनागिर में मंगल आगमन की पूर्ण सम्भावना


जैन साध्वी गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ का श्री जैन तीर्थक्षेत्र सोनागिर के लिए मंगल विहार चल रहा है। पूज्य आर्यिका संघ का सोमवार आठ मई को सुबह डबरा में मंगल प्रवेश होगा। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। जैन साध्वी गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ का श्री जैन तीर्थक्षेत्र सोनागिर के लिए मंगल विहार चल रहा है। पूज्य आर्यिका संघ का सोमवार आठ मई को सुबह डबरा में मंगल प्रवेश होगा । सोनागिर जी में रविवार 14 मई को मंगल प्रवेश होने की पूर्ण सम्भावना है। पूज्य आर्यिका संघ के विहार में सम्मिलित सुनीत जैन ठेकेदार ने जानकारी देते हुए बताया कि गणिनी आर्यिका श्री लक्ष्मीभूषण माताजी एवं स्वस्तिधाम प्रणेत्री गणिनी आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ का मंगल पद विहार ग्वालियर से श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र सोनागिर की ओर चल रहा है। पूज्य आर्यिका संघ के विहार में प्रतिदिन मुरैना, लश्कर, ग्वालियर, मुरार, डबरा, राजेश जैन लाला मित्र मंडल के सदस्यगण पहुँचकर सहयोग प्रदान कर रहे हैं ।

समाजजनों ने उत्साह, निकालेंगे शोभायात्रा

समाजसेवी राजू जैन (कपड़े बाले) डबरा ने बताया कि पूज्य माताजी के डबरा आगमन से सम्पूर्ण समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है । पूज्य आर्यिका संघ की अगवानी हेतु समाज के सभी साधर्मी बन्धु, माता-बहिनें जे.सी.गार्डन पर एकत्रित होंगे। वहां से बैंडबाजों सहित भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों पर भृमण करती हुई श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर (कस्टम रोड) जवाहर गंज, डबरा पहुंचेगी। पूज्य आर्यिका संघ के डबरा में चार-पांच दिन प्रवास की संभावना है। तत्पश्चात सोनागिर के लिए विहार होगा।

ये रहे मौजूद

आज विहार में जैन मिलन स्वतंत्र डबरा के मनोज जैन एकांत, राजू जैन (कपड़े वाले), रितेश जैन, प्रेमचंद जैन पम्मी, अमित जैन, आशीष जैन, शुभम जैन, नवीन कुमार जैन, श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र जैन, दिनेश जैन, अरविंद जैन, जैन युवा सेवा मंडल मुरार, मुरैना से सुनीत ठेकेदार, सुनील जैन पुच्ची, प्रदीप बरैया सहित अनेकों सधर्मी बन्धु उपस्थित रहे ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page