समाचार

मनाया भगवान महावीर स्वामी का 2649वां निर्वाण महोत्सव मनाया- 

मनाया भगवान महावीर स्वामी का 2649वां निर्वाण महोत्सव मनाया-

 

ललितपुर. राजीव सिंघई । वर्णीनगर मडावरा में आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज के परम आशीर्वाद से मडावरा नगर में विराजित अष्टम निर्यापक

श्रमण मुनि श्री अभय सागर महाराज, श्रमण मुनिश्री प्रभात सागर महाराज, श्रमण मुनिश्री निरीह सागर महाराज का अमृत वर्षायोग महती धर्म प्रभावना पूर्वक सम्पन्न हुआ। जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर अहिंसा व करुणावतार भगवान महावीर स्वामी का 2649वां निर्वाण महोत्सव धर्म प्रभावना पूर्वक श्री महावीर विद्या विहार में मुनिश्री ससंघ के पावन सानिध्य में आयोजित हुआ।

चातुर्मास समिति के महामंत्री डॉ. राकेश जैन सिंघई ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव के अवसर पर 24 तीर्थंकरों के 24 एवं पंचपरमेष्ठी के 05 कुल 29 निर्वाण लाडू पुण्यार्जक परिवारों द्वारा समर्पित किए गए।

इस दौरान धर्मसभा को संबोधित करते हुए श्रमण मुनि अभय सागर महाराज ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी ने अहिंसा का संदेश लोगों को अहिंसामयी जीवन जीने का संदेश दिया है। हम दीपोत्सव का पर्व अहिंसात्मक तरीके से मनाकर लोगों को भगवान महावीर स्वामी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचा सकते हैं। भगवान महावीर स्वामी ने अमावस्या को पावापुर से निर्वाण पद को प्राप्त किया था। दीपोत्सव का यह पर्व जैन धर्म का सबसे ब़ड़ा महापर्व है।

इस दौरान सकल दिगम्बर जैन समाज मडावरा के श्रद्धालुगण एवं मडावरा नगर के गौरव अन्यत्र शहरों में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ राकेश सिंघई एवं राजेश जैन सौंरया ने संयुक्त रूप से किया।

 

रंगोली बनाकर दिया गौ संरक्षण का संदेश 

चातुर्मास समिति के महामंत्री डॉ. राकेश जैन सिंघई ने बताया कि दीपोत्सव के महापर्व को लेकर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बेटियों व महिलाओं ने आकर्षक रंगो से सुसज्जित रंगोली बनाई। प्रथम स्थान जैनिशा जैन, द्वितीय स्थान प्राची जैन, तृतीय स्थान मनु जैन ने प्राप्त किया। प्रथम पुरस्कार प्राप्त जैनिशा जैन ने बताया कि इस रंगोली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि वर्तमान समय में लोग अपने-अपने गांव को छोड़कर शहरों की ओर जा रहे हैं और बहुत खुश हैं। शहरों में जीवन भी बहुत अस्त-व्यस्त है। भौतिकता की चकाचौंध में मानव पाश्चात्य जीवन शैली को अपना रहा है और सोशल मीडिया का गलत प्रयोग करके अपना समय और अपनी ऊर्जा को बर्बाद कर रहे हैं और दु:खी हो रहे है। पुनः अपने गांव वापिस आने की इच्छा कर रहे हैं और अपने गांव वापिस आकर सुख और शांति का अनुभव कर रहे हैं। मनु जैन ने रंगोली में दर्शाया कि वर्तमान समय गौ माता को फैल रहे लंपी रोग से ग्रसित हो रही है। उन्होंने रंगोली के माध्यम से संदेश दिया कि गौरक्षा करके गौ संरक्षण करें, उन्होंने “गाय बचेगी,देश बचेगा” का संदेश देकर गौ संरक्षण का संदेश दिया। श्रेष्ठतम् एवं सान्त्वना पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागियों को चातुर्मास समिति ने सम्मानित किया।

 

नवयुवक मंडल ने बांटे कंबल और वस्त्र

नवयुवक मंडल के संयोजक राजेश सौंरया एवं अविनाश सिलौनिया, चेतन जैन ने बताया कि नवयुवक मंडल के सदस्यों एवं जैन समाज मडावरा के दानदाताओं के माध्यम से एक पहल की शुरुआत की गई, जिसके माध्यम से मडावरा ब्लॉक के ग्रामीण अंचल के आदिवासी क्षेत्र में निवासरत निर्धन परिवारों सर्दी से बचाव के लिए कंबल व वस्त्रों का वितरित करके भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page