भाजपा के सक्रिय सदस्य, जैन मिलन शाखा नरवर के पूर्व अध्यक्ष बंटी ने 24वीं बार जिला अस्पताल शिवपुरी में रक्तदान कर अपने गुरुदेव भगवन परम पूज्य संत शिरोमणि के चरणों में अपनी भावनाओं से मानव धर्म मानव सेवा उपकार के रूप में श्रद्धासुमन अर्पित किए। पढ़िए शिवपुरी से मनोज जैन नायक की यह पूरी खबर…
शिवपुरी। राष्ट्रसंत आचार्य विद्या सागरजी महाराज के प्रथम समाधि दिवस पर सुरेन्द्र जैन बंटी ने रक्तदान कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश जैन द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार परम पूज्य संत शिरोमणि जैनाचार्य गुरुवर श्री विद्या सागरजी महाराज के प्रथम समाधि दिवस के अवसर पर भाजपा के सक्रिय सदस्य, जैन मिलन शाखा नरवर के पूर्व अध्यक्ष वीर सुरेन्द्र जैन बंटी ने 24वीं बार जिला अस्पताल शिवपुरी में रक्तदान कर अपने गुरुदेव भगवन परम पूज्य संत शिरोमणि के चरणों में अपनी भावनाओं से मानव धर्म मानव सेवा उपकार के रूप में श्रद्धासुमन अर्पित किए।
रक्तदान की सभी ने सराहना की
वीर सुरेन्द्र जैन बंटी के द्वारा रक्तदान के इस पुनीत कार्य की सभी ने सराहना करते हुए उनके इस कार्य को सराहनीय एवं प्रशंसनीय बताया। सभी ने एक स्वर में कहा कि बंटी भाई के इस कार्य से अन्य सभी लोगों को प्रेरणा लेना चाहिए। इस पुनीत अवसर पर भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री मुकेश जैन, वीर प्रमोद जैन दीपक लॉज, प्रो. दिग्विजय सिंह सिकरवार, समाजसेवी अमित खंडेलवाल एड. विवेक जैन उपस्थित थे।













Add Comment