समाचार

सुंदर युवा मंच ने आचार्य श्री सुंदरसागर जी महाराज के चरणों में भेट की राखी

न्यूज सौजन्य- कुणाल जैन
प्रतापगढ़। परम पूज्य आचार्य भगवन सन्मति सागर के लघुनंदन, दिव्य तपस्वी, राष्ट्र संत आचार्य श्री 108 सुंदर सागर जी महाराज संसघ का मंगल चातुर्मास धर्मनगरी प्रतापगढ़ में चल रहा है। आचार्य संघ के सान्निध्य में श्री 1008 श्रेयांस नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक व रक्षाबंधन त्यौहार मनाया गया। आचार्य श्री की पिच्छि पर स्वर्ण राखी व ससंघ को रजत राखी बांधकर श्री समाज ने मुनि संघ की रक्षा का संकल्प लिया।
इसी कार्यक्रम में आचार्य संघ को “सुंदर युवा मंच” के सदस्य की ओर से एक भव्य राखी भेंट की गई। युवा मंच के सभी सदस्यों ने आचार्य संघ को राखी भेंट करते हुए “धर्मरक्षा व श्रमण रक्षा” का संकल्प लिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page