बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस वर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश में समर कैंप का आयोजन 01 मई से 30 मई तक किया जा रहा है। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी एवं दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर के सहयोग से आयोजित समर केम्प में ड्रॉइंग, क्राफ्ट, मेहंदी, योगा, वेस्टर्न डांस, अबेकस, कराटे, शतरंज, जुम्बा, लोकनृत्य आदि विधाओं का प्रशिक्षण योग्य एवं अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…
ग्वालियर। वर्तमान में संस्थाएं सेवाभाव भूलकर जहां धन कमाने में लगी हैं वहीं ग्वालियर नगर की जैन समाज की सेवाभावी प्रतिष्ठित संस्था वीर सेवा समिति समाजसेवा की ओर निरन्तर अपने कदम बढ़ा रही है। ग्रेटर ग्वालियर जैन समाज की संस्था वीर सेवा समिति अनेकों वर्षो से जैन सेंट्रल हाई स्कूल (जैन छात्रावास) का संचालन करती आ रही है। समिति ने शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में भी समाजोत्थान के कार्यों को गति प्रदान की है। सभी वर्ग के बच्चों एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
कोई भी ले सकेगा भाग
वीर सेवा समिति (जैन छात्रावास) के मंत्री डॉ. मुकेश जैन ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस वर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश में समर कैंप का आयोजन 01 मई से 30 मई तक किया जा रहा है। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी एवं दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर के सहयोग से आयोजित समर कैंप में ड्रॉइंग, क्राफ्ट, मेहंदी, योगा, वेस्टर्न डांस, अबेकस, कराटे, शतरंज, जुम्बा, लोकनृत्य आदि विधाओं का प्रशिक्षण योग्य एवं अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। इन सभी समाजोत्थान के सेवाभावी योजनाओं का लाभ कोई भी किसी भी वर्ग का व्यक्ति ले सकता है। संस्था का उद्देश्य मानव सेवा करना है, न कि धन कमाना। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संस्था के कार्यालय में प्रतिदिन प्रातः 08 बजे से शाम 06 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है ।

चिकित्सा शिविर भी
जैन ने समाजोत्थान के सेवाभावी कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि राजपायगा रोड (माधव डिस्पेंसरी के सामने) ग्वालियर में संस्था के विशाल भवन एवं प्रांगण में विद्यालय संचालित है। उसी में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक होम्योपैथिक चिकित्सालय में सभी प्रकार के असाध्य रोगों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां प्रदान की जाती हैं। प्रत्येक माह की 30 तारीख को रत्न ज्योति चेरिटेबल फाउंडेशन के सहयोग से नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाता है। जिसमें चयनित मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन कर चश्मा, दवाई, कम्बल आदि प्रदान किये जाते हैं।













Add Comment