समाचार

सुगंध दशमी पर जिनालय सुवासित, श्रद्धालुओं ने किए धार्मिक अनुष्ठान : श्री चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में दसलक्षण पर्व का छठा दिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया


सागवाडा नगर स्थित श्री चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में दसलक्षण पर्व का छठा दिन सुगंध दशमी श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया गया। जिनालयों में पूजा-अर्चना, अभिषेक और सजावट के बीच श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


सागवाडा। नगर के श्री चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में मंगलवार को दसलक्षण पर्व का छठा दिन उत्तम संयम तथा सुगंध दशमी के रूप में श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया गया। प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया ने बताया कि प्रातःकाल रोशन और विकास कोठारी द्वारा साथिया भरा गया। इसके बाद चन्द्रप्रभु भगवान की प्रतिमा को पाण्डूक शिला पर विराजित कर पंचामृत अभिषेक किया गया। स्वर्ण कलश से अभय जैन और परेश गलालिया द्वारा भगवान का अभिषेक संपन्न हुआ।

विश्व शांति की कामना के लिए श्रद्धालुओं ने शांतिधारा की। नवदेवता पूजा, सोलह कारण पूजा और दस लक्षण पूजा के उपरांत उत्तम संयम धर्म के विधान मंडप पर अष्टद्रव्य श्रीफल युक्त अर्घ अर्पित किए गए।

गर्भगृह को पुष्पों से किया आकर्षक सजावट

दोपहर में समाजजनों द्वारा नगर के सभी जिनालयों में धूप चढ़ाई गई। सुगंध दशमी अवसर पर सभी जिनालयों के गर्भगृह को पुष्पों से आकर्षक सजावट से सुवासित किया गया।

सांयकालीन आरती का लाभ राजेन्द्र पंचोरी ने लिया। इस अवसर पर कपिल पंचोरी, राजेन्द्र दोसी ‘विजय’, निखिल नोगमिया, ललित कोठारी, बिहारीलाल, राजेश, अजित, अक्षत, वैभव पालविया, पोपट पंचोरी, नागेश गोवाडिया, अशोक कोठारी, महावीर पगारिया सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page