समाचार

सुदीपजी सोनी जैन प्रबुद्ध मंच ट्रस्ट का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त : अजमेर के सुदीपजी को मिला राष्ट्रीय नेतृत्व का दायित्व


जैन प्रबुद्ध मंच ट्रस्ट ने अजमेर निवासी सुदीपजी सोनी को आगामी दो वर्षों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। ट्रस्ट के फाउंडर प्रेसिडेंट विवेक जैन ने यह नियुक्ति संस्था के संविधान के अनुसार की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


अजमेर निवासी सुदीपजी सोनी को जैन प्रबुद्ध मंच ट्रस्ट का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति ट्रस्ट के नियमों, दिशा-निर्देशों एवं संविधान के अनुसार आगामी दो वर्षों के लिए की गई है।

नियुक्ति पत्र में सुदीपजी से अपेक्षा की गई है कि वे संस्था के उद्देश्यों का प्रचार-प्रसार करें, पारदर्शिता एवं निष्ठा के साथ कार्यों का निष्पादन करें और संगठन के उच्च स्तर के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

ट्रस्ट द्वारा उन्हें निम्नलिखित जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:

• संस्था के उद्देश्यों का पालन एवं प्रचार-प्रसार।

• पारदर्शिता, निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करना।

• त्रैमासिक बैठकें एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत करना।

• पंच चौपाल एवं सामाजिक योजनाओं में भागीदारी।

• जैनत्व ऐप में सक्रियता।

इस नियुक्ति के अवसर पर ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं फाउंडर प्रेसिडेंट विवेक जैन ने सुदीपजी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि संस्था को उनके अनुभव एवं सेवा भावना से नई दिशा मिलेगी। साथ ही, सुदीपजी से अपेक्षा की गई है कि वे जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र की प्रति पर हस्ताक्षर कर कार्यालय को प्रेषित करें।

यह नियुक्ति अजमेर जैन समाज के लिए गर्व की बात है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page