मुनि श्री सिद्धान्त सागर के 40 वे चातुर्मास की मंगल कलश स्थापना बहुत भव्यतापूर्ण शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुई। गुप्ति सदन से मुनि श्री के चातुर्मास कलश यात्रा ढोल-धमाके के साथ महिलाएं कलश लेकर विशाल शोभायात्रा के साथ अंजलि नगर चन्दा प्रभु मांगलिक भवन अंजलि नगर में पहुंची। यहां शोभायात्रा धर्मसभा मे परिवर्तित हुई। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। मुनि श्री सिद्धान्त सागर के 40 वे चातुर्मास की मंगल कलश स्थापना बहुत भव्यतापूर्ण शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुई। गुप्ति सदन से मुनि श्री के चातुर्मास कलश यात्रा ढोल-धमाके के साथ महिलाएं कलश लेकर विशाल शोभायात्रा के साथ अंजलि नगर चन्दा प्रभु मांगलिक भवन अंजलि नगर में पहुंची। यहां शोभायात्रा धर्मसभा मे परिवर्तित हुई।
मांगलिक क्रियाओ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन की मांगलिक क्रिया के अध्यक्ष नरेन्द्र वेद पूर्व अध्यक्ष कैलाश वेद, कमल रावका, नकुल पाटौदी, पिंकेश टोंग्या, राजेश जैन, ऋषभ पाटनी, देवेंद्र सोगानी प्रदीप बड़जात्या, कैलाश लुहाड़िया आदि ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से सुनील बाँझल राजेन्द्र गंगवाल ,पार्षद संदीप दुबे, इंद्र कुमार सेठी, प्रिंसिपल टोंग्या, कमल रावका, शिरीष जैन, वैभव कासलीवाल एवं कई गणमान्य जन उपस्थित थे।

कार्यक्रम में अनेक स्थानों से गुरु भक्त परिवार ,अजनोद, चन्द्रवतीगंज, देपालपुर, गौतम पुरा, उज्जैन, देवास, नासिक, कछालिया के सैंकड़ों मुनिभक्त कलश स्थापना में पधारे। इस अवसर पर 250 परिवारों ने चातुर्मास मंगल कलश की स्थापना की जो आज एक इतिहास बन गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शैलेश काला गांधीनगर एवं उषा पाटनी ने किया। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने में गुप्ति सदन जैन मंदिर कार्यकारिणी, बांझल परिवार, गंगवाल परिवार एवं कासलीवाल परिवार और पुलक चेतना मंच का विशेष योगदान रहा।













Add Comment