जैन मिलन महिला चंदना ने शहर के महावीर गंज पेच नंबर दो स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को स्टेशनरी (कॉपी, पेन, ज्योमेट्री बॉक्स) का वितरण किया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
भिंड। शहर की सामाजिक संस्था जैन मिलन महिला चंदना ने शहर के महावीर गंज पेच नंबर दो स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को स्टेशनरी (कॉपी, पेन, ज्योमेट्री बॉक्स) का वितरण किया। इस अवसर पर शाखा संस्थापिका एवं जल संरक्षण जागरूकता समिति चेयरमैन वीरां नीतू जैन पहाड़िया ने कहा कि शाखा मिशन सब पढें आगे बढ़े के तहत शाखा का उद्देश्य रहता है कि कोई भी बच्चा पाठ्य सामग्री के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे।
हम समय-समय पर ऐसे विद्यार्थियों की मदद करते हैं, जो आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इस अवसर पर बच्चों को स्वल्पाहार का वितरण किया गया। शाखा अध्यक्ष सुनीता जैन, मंत्री अलका जैन, विभा जैन, डोली, मोनी, अंजू बेबी जैन आदि सदस्य उपस्थित रहे।













Add Comment