समाचार

धर्म जागृति संस्थान प्रान्त राजस्थान का आयोजन : राज्य स्तरीय अहिंसक आहार पोस्टर प्रतियोगिता 20 को


धर्म जागृति संस्थान प्रान्त राजस्थान द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अहिंसक आहार पोस्टर प्रतियोगिता के अंतर्गत पुरस्कार वितरण एवं बालिका सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन 20 अक्टूबर, रविवार को थडी मार्केट स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में किया जाएगा। यह समारोह उपाध्याय श्री 108 वृषभा नन्द जी मुनिराज ससंघ के पावन सानिध्य में आयोजित होगा। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…


जयपुर। धर्म जागृति संस्थान प्रान्त राजस्थान द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अहिंसक आहार पोस्टर प्रतियोगिता के अंतर्गत पुरस्कार वितरण एवं बालिका सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन 20 अक्टूबर, रविवार को थडी मार्केट स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में किया जाएगा। यह समारोह उपाध्याय श्री 108 वृषभा नन्द जी मुनिराज ससंघ के पावन सानिध्य में आयोजित होगा। प्रांतीय अध्यक्ष पदम् जैन बिलाला के अनुसार, इस कार्यक्रम में प्रथम तीन पुरस्कारों के अलावा तैंतीस सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, पूरे राज्य में नियुक्त 45 संयोजकों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। महामंत्री सुनील पहाड़िया और कोषाध्यक्ष पंकज लुहाड़िया ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रेष्ठी गजेंद्र प्रवीण विकास जैन बडजात्या परिवार से होंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रेष्ठी शान्तिकुमार ममता सोगनी (जापान), कांता देवी रश्मि कान्त (अलका सोनी परिवार), और श्रेष्ठी ऋषभ कुमार कविता सेठी शामिल होंगे। कार्यक्रम में आने वाली बालिकाओं का भी विशेष सम्मान किया जाएगा। पोस्टर विमोचन के समय प्रांतीय अध्यक्ष पदम् जैन बिलाला के साथ थडी मार्केट मंदिर समिति के अध्यक्ष पवन कुमार नगीना वाले, भाग चंद मित्रपुरा, पंकज लुहाड़िया, राजेंद्र ठोलिया सहित थडी मार्केट के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में थड़ी मार्केट की प्रबंध समिति, महिला मंडल और युवा मंच का पूर्ण सहयोग रहेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page