कलाकुंज मंदिर समिति के अंतर्गत एवं वर्धमान युवा मंडल के तत्वावधान में इन दिनों मारूति स्टेट स्थित कलाकुंज के श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में सोलह दिवसीय शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। कलाकुंज मंदिर समिति के अंतर्गत एवं वर्धमान युवा मंडल के तत्वावधान में इन दिनों मारूति स्टेट स्थित कलाकुंज के श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में सोलह दिवसीय शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पंडित अंकित जैन शास्त्री के निर्देशन में विधान के चौथे दिन सोमवार को भक्तजनों ने अष्ट द्रव्यों के साथ प्रभु शांतिनाथ की आराधना करते हुए मांडले पर अर्घ्य अर्पित कर शांतिनाथ विधान की मांगलिक क्रियाएं पूर्ण कीं। विधान में उपस्थित सभी भक्तों ने संगीत की धुनों पर नृत्यकर प्रभु की भक्ति का आनंद लिया।
राहुल जैन मंत्री युवा मंडल ने बताया कि वर्धमान युवा मंडल के रिक्त पदों का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष संयम जैन भगत, उपाध्यक्ष कपिल जैन, शुभम जैन कासलीवाल को उपमंत्री एवं मीडिया प्रभारी निर्विरोध बनाया गया। विधान के दौरान पूरा मंदिर परिसर प्रभु शांतिनाथ के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर रविंद्र कुमार जैन, राजीव जैन, आदित्य भगत, संयम जैन, राहुल जैन, कपिल जैन, दिव्यांशु जैन, मुकेश जैन भगत, समस्त कलाकुंज जैन समाज एवं वर्धमान युवा मंडल के सदस्य मौजूद रहे।













Add Comment