समाचार

जैसा बनना है, पहले उसकी उपासना करो - श्री स्वस्तिभूषण माताजी : विश्व शांति महायज्ञ एवं रथयात्रा के साथ विधान का समापन


जैन धर्म में श्रावक षट आवश्यक कहे हैं । इसके अनुयायियों को छह आवश्यक नियमों का पालन बताया गया है । देव पूजा, गुरु उपासना, संयम, तप और दान । इन षट आवश्यकों में सब कुछ आ गया । इसमें क्रम भी बताया गया है कि कब क्या करना है। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट...


मुरैना। जैन धर्म में श्रावक षट आवश्यक कहे हैं । इसके अनुयायियों को छह आवश्यक नियमों का पालन बताया गया है । देव पूजा, गुरु उपासना, संयम, तप और दान । इन षट आवश्यकों में सब कुछ आ गया । इसमें क्रम भी बताया गया है कि कब क्या करना है । जैसा बनना है, पहले उसकी उपासना करो। सच्चा सुख चाहिए तो जिन्होंने उसे प्राप्त कर लिया है उसकी पूजा करो। जो सुख की प्राप्ति के लिए घर परिवार छोड़कर दीक्षा लेकर आगे बढ़ गए उनकी सेवा करो।

फिर उसका रास्ता क्या है, स्वाध्याय करो। जब धर्म का अर्थ समझ में आ गया तब पाप से बचने के लिए संयम का पालन करो। जब आपने अपनी आत्मा की रक्षा की बाढ़ लगा ली, तब तप की शुरुआत करो। तप के बारह भेद हैं, उन्हें समझकर एक एक, दो दो तप रोज करो और इकठ्ठा किया मोह कम करके उसका दान शुरू कर दो । ये उद्गार हैं जैन साध्वी गणिनी आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण माताजी के।

उन्होंने जैन बगीची में आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान के समापन पर धर्म सभा को संबोधित किया। मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिर्राज डंडोतिया, मध्यप्रदेश अल्पसंख्यक वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री रघुराज सिंह कंषाना एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री रुस्तमसिंह जी ने पूज्य गुरुमां गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी के श्री चरणों में श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

जैन समाज की ओर से दोनों माननीयों का सम्मान किया गया । विगत दिवस शांतिधारा का सौभाग्य श्री कैलाशचन्द नीरजकुमार हार्दिक कार्तिक जैन चांदी वाले परिवार आगरा को प्राप्त हुआ । सोमवार सुबह दीप प्रज्वलन नरेंद्रकुमार कुलभूषण “रिंकू” जैन (जैना टायर) साहुला परिवार मुरैना को प्राप्त हुआ । अभिषेक के बाद शांतिधारा करने का सौभाग्य श्री जयकुमार मुनेंद्र जैन (पलपुरा वाले) मुरैना एवं शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य श्री पदमचंद गौरव जैन (चैटा वाले) परिवार को प्राप्त हुआ ।

गणिनी आर्यिका श्री लक्ष्मीभूषण, गणिनी आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण, गणिनी आर्यिका श्री अंतसमती माताजी के सान्निध्य में आठ दिवसीय 125 मंडलीय श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान के अंतिम दिन विश्व शांति की कामना के साथ महायज्ञ किया गया । महायज्ञ में 251 लोगों ने 1008 मंत्रों की आहुति दी । महायज्ञ के बाद श्री जिनेन्द्र भगवान को रथ पर विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई । विशाल एवं भव्य शोभायात्रा में सात घोड़ा बग्घियों में इंद्र इंद्राणियों सहित सभी पात्र विराजमान थे । जैन धर्मावलम्बी भगवान के रथ को स्वयं अपने हाथों से खींच रहे थे ।

महिलाएं एवं युवा साथी भक्ति नृत्य के साथ जिनेन्द्र प्रभु की जय जयकार करते हुए चल रहे थे । शोभा यात्रा की वापसी पर श्री 1008 जिनेन्द्र प्रभु का अभिषेक किया गया । कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक वात्सल्य भोज की व्यवस्था नरेंद्रकुमार कुलभूषण जैन जैना टायर साहुला परिवार की ओर से की गई थी ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page