जैन कॉलोनी में माणियों की माला प्रथम गली द्वारा 7 अप्रैल को कार्यक्रम में विशेष नाट्य प्रस्तुति और प्रश्न माला रखी गई। यह अकेलापन दीमक की तरह व्यक्ति को भीतर से खोखला करता है और इसी पीड़ा को मंच पर जीवंत किया गया। इंदौर से पढ़िए यह खबर…
इंदौर। जैन कॉलोनी में माणियों की माला प्रथम गली द्वारा 7 अप्रैल को कार्यक्रम में विशेष नाट्य प्रस्तुति और प्रश्न माला का आयोजन किया गया। जिसमें छुपा था एक गहरा सामाजिक संदेश। इस युग की सबसे गंभीर और अदृश्य समस्या अकेलापन पर आधारित एक संवेदनशील नाट्य प्रस्तुति दी गई। जिसने हर दर्शक के हृदय को छू लिया। यह अकेलापन दीमक की तरह व्यक्ति को भीतर से खोखला करता है और इसी पीड़ा को मंच पर जीवंत किया गया। नाटक के हर दृश्य के माध्यम से प्रश्न भी पूछे गए।
जिससे दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया गया कि क्या हम भी किसी के अकेलेपन की अनदेखी कर रहे हैं? नाटक में जान डालने वाली कलाकार सविता जैन, कोमल, शिरी, काव्या, प्रज्ञा, आकृति लुहाड़िया, उर्मिला कासलीवाल और सविता पाटनी रही। शानदार प्रस्तुति का संचालन आयुषी बाकलीवाल और प्रश्न मंच का संचालन सुनीता जैन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मणि अजमेरा, मधु काला, ममता अजमेरा, नीता लुहाड़िया, सुशीला बाकलीवाल, साधना जैन और संधिया जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।













Add Comment