समाचार

विद्यालयों में होंगे श्रमणों के विशेष कार्यक्रम : विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए राजस्थान सरकार का नवाचार


भजनलाल सरकार ने चातुर्मास के दौरान राज्य के सरकारी और निजी विद्यालयों में जैन साधु-साध्वियों के विशेष प्रवचन, योग–ध्यान शिविर और जीवन-मूल्य आधारित कार्यशालाएं आयोजित कराने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। जयपुर से पढ़िए, जिनेंद्र जैन की यह खबर…


जयपुर। भजनलाल सरकार ने चातुर्मास के दौरान राज्य के सरकारी और निजी विद्यालयों में जैन साधु-साध्वियों के विशेष प्रवचन, योग–ध्यान शिविर और जीवन-मूल्य आधारित कार्यशालाएं आयोजित कराने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। जिससे विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, धर्मों का सम्मान, अहिंसा, संयम,करुणा तथा स्वास्थ्य-जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा। इस अभिनव पहल की वैदिक संस्कृति और श्रमण संस्कृति को मानने वाले लोगों ने सराहना की और राजस्थान सरकार का आभार माना है।

इस अवसर पर राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के संरक्षक मंगलचंद जैन और अशोक बांठिया ने बताया कि योग, ध्यान, संस्कार और अहिंसा राजस्थान के स्कूलों में शुरू हुई नई परंपरा की यह पहल कौशल-आधारित शिक्षा के साथ वेलनेस और वैल्यू-एजुकेशन को जोड़ती है। जिससे एकाग्रता, भावनात्मक संतुलन,सहानुभूति और सामुदायिक उत्तरदायित्व जैसे कौशलों का विकास विद्यार्थियों में होगा। राजस्थान में सफल क्रियान्वयन के बाद इस मॉडल को अन्य राज्यों में भी विस्तारित करवाने के लिए वहां की सरकारों से यह मॉडल अपनाने का निवेदन युवा परिषद् करेगी।

शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने जारी किए आदेश

प्रासंगिक पत्रों के माध्यम से प्राप्त शासकीय निर्देशों पर शिक्षा निदेशक एवं पदेन अति.राज्य परि. निदेशक (वरिष्ठ) समग्र शिक्षा अभियान (समसा) सीताराम जाट ने सभी संभागीय संयुक्त निदेशक,अनुभाग अधिकारी पीएसपी, समाज शिक्षा, समस्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा,समस्त जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक, समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं पदेन ब्लॉक संदर्भ केन्द्र प्रभारी, समग्र शिक्षा को आवश्यक कार्रवाई के लिए आदेश जारी किए हैं।

 विभिन्न जैन संगठनों ने निर्णय की सराहना की

राजस्थान जैन सभा अध्यक्ष सुभाष जैन,दिगम्बर जैन महा समिति राज.अंचल अध्यक्ष अनिल जैन,श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा, राज.अध्यक्ष कमल बाबू जैन, राजस्थान जैन युवा महासभा के अध्यक्ष प्रदीप लाला, अखिल भारतीय श्रीमाल जैन जागृति संस्था के अध्यक्ष अजय जैन, अखिल भारतीय जैन बैंकर्स फोरम के अध्यक्ष भागचंद जैन मित्रपुरा, जैन सोश्यल ग्रुप के राजीव पाटनी, जैन पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष रमेश तिजारिया, जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के अध्यक्ष पदमचंद पुगलिया,जैन श्वेताम्बर तपागच्छ संघ के अध्यक्ष अजय शाह,श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष विजयचंद लोढ़ा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के अध्यक्ष रमेश डागा, अखिल भारतीय तेरापंथी महिला मंडल की अध्यक्ष सरिता डागा, जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के अध्यक्ष मनसुख सेठिया,अखिल भारतीय जैन कान्फ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष पुष्पा रमेश खोखावत, गुरु पुष्कर चेरिटेबल ट्रस्ट पाली के अध्यक्ष मांगीलाल मुणोत, श्री तारक गुरु जैन ग्रंथालय के महामंत्री रमेश जैन आदि ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मुख्य सचिव सुधांश पंत, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल, विशिष्ट शासन सचिव विश्व मोहन शर्मा और चित्रा गुप्ता, शासन उप सचिव राजेश दत्त माथुर और गोविन्द नारायण दाधीच, शिक्षा निदेशक सीताराम जाट, अतिरिक्त निदेशक राजकुमार शर्मा, संयुक्त निदेशक अरविन्द व्यास तथा रमेश हर्ष, सहायक निदेशक जितेंद्रसिंह राजपुरोहित का आभार माना है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page