परम पूज्य अंतर्मुखी 108 मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज के नेतृत्व में एक विशेष कार्यक्रम “आपकी समस्या हमारा समाधान” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 4:00 बजे से 4:30 बजे तक पारस चैनल पर प्रसारित होगा, जिसमें दर्शक अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। पढ़िए रेखा संजय जैन की यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। परम पूज्य अंतर्मुखी 108 मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज के नेतृत्व में एक विशेष कार्यक्रम “आपकी समस्या हमारा समाधान” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 4:00 बजे से 4:30 बजे तक पारस चैनल पर प्रसारित होगा, जिसमें दर्शक अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।
पोस्टर विमोचन समारोह
इस कार्यक्रम का पोस्टर 26 सितंबर 2024, गुरुवार को शाम 7:00 बजे विमोचित किया गया। इस अवसर पर अनेक प्रबुद्धजनों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पूज्य गुरुदेव के मुखाग्र से प्राप्त किया। यह कार्यक्रम ज्ञान और समाधान का एक महत्वपूर्ण मंच प्रस्तुत करता है, जो हर व्यक्ति की जिज्ञासा का उत्तर देने के लिए समर्पित है। पारस चैनल के तल्लीन बड़जात्या ने इस कार्यक्रम पर प्रकाश डाला।
विशेष अतिथि
इस विमोचन समारोह में कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें नरेंद्र शकुंतला वेद, हंसमुख गांधी, डॉक्टर अनुपम जैन, टी.के. वेद, डी.के. जैन (रिटायर्ड डी.एस.पी.), कमलेश कासलीवाल, श्रवणबेलगोला से रामदास जैन, आनंद कासलीवाल, विनोद जैन, नमीष जैन, जितेंद्र जैन, नितेश जैन, राजेश जैन दद्दू, निखिल जैन, वीरेंद्र जैन पप्पन, महेंद्र पहाड़िया, संजय बड़जात्या, गिरीश रारा, दिलीप जैन (नमन कैटर्स), संजय कुमार जैन, महावीर सेठ, अरविंद जैन, महावीर जैन, पंकज जैन, देवेंद्र सेठी, अनिल सेठी, रवि सेठिया शामिल थे।













Add Comment