नगर गौरव आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज से दीक्षित युगल मुनि श्री अपूर्व सागर जी महाराज एवं मुनि श्री अर्पित सागर जी महाराज का 29 वां मुनि दीक्षा दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में प्रातःकाल की मंगल बेला में श्रीजी का भव्य पंचामृत अभिषेक एवं सामूहिक पूजन किया गया। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…
सनावद। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज सहित अठारह त्यागियों की नगरी में युगल मुनिराज का दीक्षा दिवस मनाया गया। नगर गौरव आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज से दीक्षित युगल मुनि श्री अपूर्व सागर जी महाराज एवं मुनि श्री अर्पित सागर जी महाराज का 29 वां मुनि दीक्षा दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में प्रातःकाल की मंगल बेला में श्रीजी का भव्य पंचामृत अभिषेक एवं सामूहिक पूजन किया गया। सभी समाजजनों द्वारा आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज, मुनि श्री अपूर्व सागर जी महाराज एवं मुनि श्री अर्पित सागर जी महाराज को अर्ध्य समर्पित किए गए। जैसा की ज्ञात है कि आज से 29 वर्ष पूर्व बिजौलिया राजस्थान में आज ही के दिन युगल मुनिराज मुनि श्री अपूर्व सागर जी महाराज एवं मुनि श्री अर्पित सागर जी महाराज को आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने दीक्षा प्रदान की थी। इस अवसर पर धीरेंद्र जैन, सुनील पावणा, रजत जैन, रद्देश जैन, सुरेश मुंशी रविंद जैन, हेमा मुंशी, पुष्पा जैन सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे।













Add Comment