समाचार

गुरुदेव विरंजन सागर जी महाराज का चातुर्मास : सकल दिगम्बर जैन समाज शाहगढ़ की विशेष बैठक का आयोजन 


पूज्य गुरुदेव विरंजन सागर जी महाराज का 2023 का चातुर्मास शाहगढ में हो, इसके लिए शहर का जैन समाज सक्रिय है। इसी क्रम में बीते 15 जून को सिंघई जी के मंदिर में सकल दिगम्बर जैन समाज, शाहगढ़ की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट… 


शाहगढ़। पूज्य गुरुदेव विरंजन सागर जी महाराज का 2023 का चातुर्मास शाहगढ में हो, इसके लिए शहर का जैन समाज सक्रिय है। इसी क्रम में बीते 15 जून को सिंघई जी के मंदिर में सकल दिगम्बर जैन समाज, शाहगढ़ की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूज्य गुरुदेव जी विरंजन सागर जी के चातुर्मास के बारे में चर्चा की गई। चातुर्मास शानदार हो, इस हेतु एक 27 सदस्यीय चौमासा समिति गठित की गई। इसमें सर्व सम्मति से पदमसेठ को चातुर्मास समिति का अध्यक्ष, राजेश सिंघई को महामंत्री, मनीष सिंघई को मंत्री, पुनीत जैन पत्रकार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राजकुमार अदावन को उपाध्यक्ष, सुशील आचार्य को कोषाध्यक्ष, प्रकाश अदावन को मीडिया प्रभारी, मनीष लल्लू सिंघई को प्रवक्ता नियुक्त किया गया। इसके अलावा बाहुबली सेठ, संतोष सुनवाहा और राजेश अदावन को संचार मंत्री का दायित्व सौंपा गया।

शीघ्र होगा विस्तार

चौमासा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुनीत जैन ने बताया कि सबका साथ, सबका विश्वास और वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद के साथ चातुर्मास समिति कार्य करेगी। इसी क्रम में 18 जून की रात 8.30 बजे से पंचायती जिनालय में युवाओं की बैठक रखी गई है, जिसमें युवाओं की टीम गठित की जाएगी। इसके बाद महिलाओं की एवं बालिकाओं की बैठक लेकर महिलाओं की एवं बालिकाओं की टीम गठित की जाएगी।

होंगे सभी प्रयास

मुनि श्री का चातुर्मास शानदार हो, इसके लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। विशेष बैठक में प्रमुख रूप से भागचंद्र सेठ, कमल डेवड़िया, ज्ञानचन्द्र चौधरी, देवेन्द्र सेठ, सुखानन्द शाह, रविंद्र रामटोरिया, देवेंद्र हलावनी, दिनेश डेवड़िया, शीलचंन्द्र सादपुर, मुकेश डेवड़िया, अज्जु मासाब, योगेश समैया, राकेश डेवड़िया, शीलचन्द्र बराज सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page