दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन सामाजिक संसद इंदौर महावीर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आदिनाथ से महावीर जयंती तक निकलने वाली 20 दिवसीय प्रभात फेरी के अंतर्गत आज की प्रभात फेरी कनाडिया रोड स्थित नवीन जिनालय से प्रारंभ हुई जो पुराने जिनालय से होती हुई तिलक नगर मंदिर से पुनः कनाडिया रोड मंदिर पर समाप्त हुई पढ़िए विशेष रिपोर्ट ……
इंदौर ।दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन सामाजिक संसद इंदौर महावीर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आदिनाथ से महावीर जयंती तक निकलने वाली 20 दिवसीय प्रभात फेरी के अंतर्गत आज की प्रभात फेरी कनाडिया रोड स्थित नवीन जिनालय से प्रारंभ हुई जो पुराने जिनालय से होती हुई तिलक नगर मंदिर से पुनः कनाडिया रोड मंदिर पर समाप्त हुई। गोयल नगर जैन मंदिर से भी समाजजन प्रभात फेरी के रूप में श्री दिलीप पाटनी जी के नेतृत्व में मंदिर से चलकर कनाडिया रोड पुराने मंदिर पर आकर शामिल हुए एवं सामूहिक रूप से यह जुलूस प्रभात फेरी मंगल जय घोष करते हुए महिलाओं की केसरिया साड़ी में ध्वज लेकर एवं पुरुष श्वेत वस्त्र में मंगल गीत गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। यात्रा के समन्वयक श्री सुशील पांडया रमेश बड़जात्या सनत गंगवाल ने बताया आज का आयोजक ग्रुप दिगंबर जैन सोशल ग्रुप एक्सीलेंट एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप प्रॉमिनेंट था ।
शांति धारा एवं भगवान का हुआ अभिषेक
फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका ने बताया कि 20 दिवसीय प्रभात फेरी में में आज गोयल नगर तिलक नगर एवं कनाडिया रोड मंदिर से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया है। शोभायात्रा में शहर के लोकप्रिय सांसद श्री शंकर लालवानी जी एवं पार्षद श्री राजीव जैन की विशेष उपस्थिति रही।
साथ ही फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री टी के वेद ,विमल अजमेरा, श्री कमलेश कासलीवाल के साथ ही फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव विपुल बाँझल, रीजन अध्यक्ष वितूल अजमेरा, कनाडिया रोड मंदिर के अध्यक्ष ऐल सी जैन तिलक नगर के अध्यक्ष विमल अजमेरा के साथ ही समाज के अनेक श्रेस्ठी उपस्थित थे। शोभायात्रा मंदिर पहुंचकर श्री अनिल रावत एवं श्री विमल अजमेरा ने व श्री एम के जैन व कुशल राज जैन पमपम ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात मंदिर में शांति धारा एवं भगवान का अभिषेक हुआ तत्पश्चात मंदिर कमेटी के द्वारा सभी समाज के पदाधिकारियो का स्वागत व सम्मान किया गया।
एक्सीलेंट ग्रुप ने शानदार सुनियोजित शोभायात्रा से धर्म प्रभावना की। इस शोभायात्रा में श्री रितेश पाटनी, श्री राजेंद्र सोनी श्री ऋषभ जैन संजय पपड़ीवाला कीर्ति पांडया, सुबोध जैन, शरद जैन, डी,के जैन, निलेश कासलीवाल, शरद वेद, हितेश जैन , आनंद पहाड़ियां एवं अनेक समाज जन उपस्थित थे। मांगलिक क्रियाओं के पश्चात एक्सीलेंट ग्रुप द्वारा सभी जन के लिए शानदार स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। सभा का संचालन श्री महावीर जी जैन के द्वारा किया गया।













Add Comment