भारतीय जैन मिलन के आह्वान पर जैन युवा वर्ग को धर्म एवं समाज से जोड़ने के लिए पर्यूषण पर्व पर विशेष प्रतियोगिता की जा रही है। जिसे दो वर्गाें में बाँटा गया है। 8 से 18 वर्ष और 18 से 30 वर्ष। भिंड से पढ़िए, यह खबर…
भिंड। भारतीय जैन मिलन के आह्वान पर जैन युवा वर्ग को धर्म एवं समाज से जोड़ने के लिए पर्यूषण पर्व पर विशेष प्रतियोगिता की जा रही है। जिसे दो वर्गाें में बाँटा गया है। 8 से 18 वर्ष और 18 से 30 वर्ष। जैन मिलन अरिहंत के अध्यक्ष अजित जैन सोनू ने बताया कि जिसमें दसलक्षण पर्व में कम से कम तीन दिन अभिषेक किया हो या देखा हो, पर्व में कम से कम 30 मिनट सामायिक किया हो, पर्व में किसी एक पूरे दिन का उपवास किया हो। नगर में विराजमान साधु की आहार चर्या में तीन दिन भाग लिया हो। पर्व में नगर में रथ यात्रा में शुरू से अंत तक शामिल रहे हो। इनमें से कम से कम किसी भी एक नियम का पालन किया हो वह सभी अपना फॉर्म भरकर 6 सितंबर तक जमा करें। फॉर्म सभी प्रमुख मंदिरों में उपलब्ध करा दिए गए हैं।
7 सितंबर को परेड मंदिर पुस्तक बाजार में रात्रि 8 बजे लकी ड्रॉ के द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं अन्य आकर्षण पुरस्कार दिए जाएंगे। इसी क्रम में सोमवार को नगर में पर्युषण पर सभी मंदिरों में जैन समाज के धर्मावलंबियों को 100 से अधिक फॉर्म वितरित किए गए। जिसमें जैन मिलन अरिहंत के सदस्यों ने फॉर्म वितरित करने में सहयोग किया।













Add Comment