आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज ससंघ, आर्यिका विज्ञश्री, आर्यिका विंध्यश्री माताजी संसंघ सहित मुनि आर्यिका संघ 50 से भी अधिक संघ का शुक्रवार सुबह मंगल प्रवेश हुआ। यह सभी संघ इंदौर में होने जा रहे महाकुंभ के साक्षी बनेंगे। इनकी भव्य शोभायात्रा शुक्रवार सुबह 8 बजे माणक चौक मंदिर राजवाड़ा से मल्हारगंज होते हुए धूमधाम से निकली। नसिया जी मंदिर में धर्मसभा में प्रवचन हुए। इंदौर से पढ़िए, रेखा जैन की यह खबर…
इंदौर। वात्सल्य रत्नाकर 108 आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज ससंघ, आर्यिका विज्ञश्री, आर्यिका विंध्यश्री माताजी ससंघ सहित मुनि आर्यिका संघ 50 से भी अधिक संघ का शुक्रवार सुबह मंगल प्रवेश हुआ। यह संघ इंदौर में होने जा रहे महाकुंभ के साक्षी रहेंगे। यह भव्य शोभायात्रा शुक्रवार सुबह 8 बजे माणक चौक मंदिर राजवाड़ा से मल्हारगंज होते हुए धूमधाम से निकली। समाजजनों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ ढोल-ढमाके और जयकारों के बीच मुनिश्री की अगवानी की।
जगह-जगह आचार्यश्री का पाद प्रक्षालन किया गया। नगर में पहले से ही विराजमान मुनिश्री आदित्य सागरजी ससंघ का भी इस शोभायात्रा में आचार्यश्री से मिलन हुआ। कुल 71 पिच्छी धारियों से वातावरण साक्षात महाकुंभ की अनुभूति से ओतप्रोत हो गया। इसके पश्चात आचार्यश्री ने बड़ा गणपति स्थित नसियाजी मंदिर में प्रवेशकर श्रीजी के दर्शन किए और कार्यक्रम धर्मसभा में परिवर्तित हो गया। आचार्य श्री के मंगल प्रवचन संपन्न हुए।
जिसमें सामाजिक संसद इंदौर के राजकुमार पाटोदी, सुशील पंड्या, राजेंद्र सोनी, महावीर जैन अग्निबाण, पवन मोदी, केसरिया कैटर्स से पवन पाटोदी, संजय जैन नसियाजी ट्रस्ट के समस्त ट्रस्टी और बड़ी संख्या में समाजजन लाभार्थी बने। कार्यक्रम के बाद वात्सल्य स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई। जिसके पुण्यार्जक राष्ट्रीय खंडेलवाल सरावगी दिगंबर जैन संगठन के संस्थापक संदीप शीतल पहाड़िया एवं महिला संगठन केसरिया जैन गरबा मंच एवं राहुल गोधा विहर्ष ज्वेलर्स रहे।













Add Comment