समाचार

समाजसेवी महावीरप्रसाद जैन का निधन: व्यापारियों और समाजजनों में शोक की लहर


जौरा नगर के वरिष्ठ वयोवृद्ध समाजसेवी महावीरप्रसाद जैन का 1 अगस्त को निधन हो गया। अपनी व्यवहार कुशलता के लिए प्रसिद्ध सरपंच महावीरप्रसाद जैन ग्राम सहसराम के मूल निवासी थे और हाल ही में जौरा नगर में निवासरत थे। वे देव शास्त्र गुरु के परम भक्त थे। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना। जौरा नगर के वरिष्ठ वयोवृद्ध समाजसेवी महावीरप्रसाद जैन का 1 अगस्त को निधन हो गया। अपनी व्यवहार कुशलता के लिए प्रसिद्ध सरपंच महावीरप्रसाद जैन ग्राम सहसराम के मूल निवासी थे और हाल ही में जौरा नगर में निवासरत थे। आप देव शास्त्र गुरु के परम भक्त थे और सदैव ही पीड़ित मानव सेवा एवं समाजोत्थान के कार्यों के लिए प्रयासरत रहते थे। वे टिकटोली अतिशय क्षेत्र के परम संरक्षक, पल्लीवाल महासभा के उपाध्यक्ष सहित अनेकों संस्थाओं में पदासीन होने के साथ साथ कांग्रेस से जुड़कर राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। महावीर प्रसाद अपने ग्राम के सरपंच भी रहे। जैन का निधन का समाचार सुनकर समाजजनों एवं व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी एवं राजनैतिक बंधु सम्मिलित हुए।

रविवार 3 अगस्त को दोपहर 3 से 4 बजे तक मनकामेश्वर महादेव मंदिर जौरा में उनकी उठावनी रखी गई है। जैन के निधन पर पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, टिकटोली अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, मंत्री ओमप्रकाश जैन, एडवोकेट दिनेश वरैया, पल्लीवाल मंदिर अध्यक्ष शेखर जैन, मंत्री अमर जैन, उद्योगपति महेशचंद बंगाली, पवन जैन रतिरामपुरा, मनोज जैन नायक, एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, अभिषेक जैन टीटू, इंद्रकुमार (पल्लीवाल महामंत्री इन्दौर समाज) जैन सहित सैकड़ों लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page