दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन इंदौर रीजन की 16 टीम के बीच चल रहे मोयरा जैन प्रीमियर ली (जेपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन 8 मैच खेल गए। पढ़िए संजीव जैन संजीवनी की रिपोर्ट…
इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन इंदौर रीजन की 16 टीम के बीच चल रहे मोयरा जैन प्रीमियर ली (जेपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन 8 मैच खेल गए। टूर्नामेंट चेयरमैन लोकेंद्र गंगवाल व रीजन अध्यक्ष वितुल अजमेरा ने बताया कि पहला मैच शिखर एवं पुष्प ग्रुप के बीच हुआ,जिसमें शिखर ग्रुप 46 रन से विजयी हुआ। दूसरा मैच डायमंड और अहिंसा सोशल ग्रुप के बीच खेला गया, जिसमें अहिंसा ग्रुप के सभी सदस्यों ने दमदार पारी खेलकर शानदार जीत दर्ज कराई। तीसरा मुकाबला आगम ग्रुप और ब्रिलियंट ग्रुप के बीच खेला गया, जिसमें आगम के खिलाड़ियों ने अपनी टीम को जीत दिलाई। फेडरेशन के राष्टीय अध्यक्ष राकेश विनायका, राजेश दद्दू एवं संजीव जैन संजीवनी ने बताया कि मोयारा जीपीएल, 2023 इंदौर लीग में खेल भावना के जोश से ओतप्रोत सभी 16 टीमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही हैं।

खिलाड़ियों को मैन ऑफ मैच, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन की ट्रॉफी दी गईं| इस अवसर पर फेडरेशन के राष्ट्रीय सलाहकार व जेपीएल के मुख्य स्पान्सर धर्मेंद्र जैन सीनकैम, महासचिव विपुलबांझल, रमेश बड़जात्या, डी के जैन, रितेश पाटनी, संजय पापड़ीवाल, ऋषभ जैन , नवीन जैन, अनिल जैन, रविस जैन, सचिन भाई और विकास रारा विशेष रूप से उपस्थित थे।













Add Comment