दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जैन भारती की ओर से गायत्री नगर जैन मंदिर में रविवार को बच्चांे की धार्मिक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कीर्ति स्तंभ की नसिया आमेर में अशोक के पौधों का रोपण किया गया। जयपुर से पढ़िए, उदयभान जैन की यह खबर…
जयपुर। जैन दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जैन भारती की ओर से गायत्री नगर जैन मंदिर में रविवार को बच्चांे की धार्मिक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। ग्रुप अध्यक्ष आलोक प्रमिला शाह के अनुसार ग्रुप द्वारा कीर्ति स्तंभ की नसिया आमेर में अशोक के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही ग्रुप सदस्यों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम रखे गए।
जिसमें दम्पत्ति सदस्यों की अंतराक्षरी रखी गई। शाम को थम की नसिया के विमलनाथ भगवान की सामुहिक आरती की गई। इस अवसर पर अरूण ज्योति शाह, अशोक अनिला गंगवाल, राकेश संगीता छाबड़ा आदि गणमान्य महानुभाव उपस्थित थे।













Add Comment