समाचार

मेवाड़ी दिगंबर जैन समाज का आयोजन : स्नेह सम्मेलन एवं वरिष्ठों का सम्मान कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया 


श्री बिसा नरसिंहपुरा राजस्थान सें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में निवासरत मेवाड़ी दिगम्बर जैन सदस्यों द्वारा मेवाड़ी दिगम्बर जैन सदस्यों का स्नेह सम्मलेन एवं वरिष्ठ सम्मान समारोह का आयोजन प्रथम बार किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य रायपुर में कई वर्षों से रह रहे समाज के सभी सदस्य को एक ही छत के नीचे इकट्ठा कर एकता के सूत्र में बांधना है। पढ़िए यशवंत जैन की रिपोर्ट…


रायपुर। श्री बिसा नरसिंहपुरा राजस्थान सें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में निवासरत मेवाड़ी दिगम्बर जैन सदस्यों द्वारा मेवाड़ी दिगम्बर जैन सदस्यों का स्नेह सम्मलेन एवं वरिष्ठ सम्मान समारोह का आयोजन प्रथम बार किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य रायपुर में कई वर्षों से रह रहे समाज के सभी सदस्य को एक ही छत के नीचे इकट्ठा कर एकता के सूत्र में बांधना है, जिससे समाज के सभी सदस्यों का आपस में स्नेह एवं सौहार्द हमेशा बना रहे। कार्यक्रम 30 जुलाई को वृन्दावन हॉल सिविल लाइन में शाम 5 बजे आयोजित किया गया, जिसमें सर्वप्रथम समाज की महिलाओं द्वारा मंगलाचरण गीत द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।

तत्पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छोटे बच्चों के नृत्य डांस एवं फैंसी ड्रेस कार्यक्रम आयोजित हुए। बच्चों की प्रतिभाएं देख कर उपस्थित सभी लोगों ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम अन्त में समाज के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान भी किया गया, जिसमें समाज के वयोवृद्ध 95 वर्षीय फत्तेलाल भोरावत का सम्मान वर्तमान अध्यक्ष यशवंत जैन एवं कार्यकारिणी द्वारा किया गया। तत्पश्चात समाज के अन्य बुजुर्गों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में मेवाड़ी समाज के सदस्य सपरिवार उपस्थित थे।

सभी सदस्यों के लिए संध्या स्वरुचि भोजन की व्यवस्था भी समाज द्वारा रखी गई थी। आयोजन को सफल बनाने के लिए श्री बिसा नरसिंहपुरा मेवाड़ी दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष यशवंत जैन ने समाज के सभी सदस्यों एवं कार्यकारिणी को विशेष आभार प्रकट किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page