नवोदित तीर्थ स्वस्ति धाम जहाजपुर भीलवाड़ा में भारतीय जैन संगठन पुणे के सहयोग से स्मार्ट गर्ल प्रशिक्षण का आयोजन 5 व 6 जून 2025 को होने जा रहा है। उक्त आयोजन में 13 से 20 वर्ष की आयु वाली 1000 युवतियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। स्वस्तिधाम जहाजपुर से पढ़िए, राजेंद्र जैन महावीर की यह खबर…
स्वस्तिधाम (जहाजपुर)। 1008 श्री मुनिसुव्रत भगवान के अतिशय से आच्छादित आर्यिका स्वस्ति भूषण माता जी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में निर्मित नवोदित तीर्थ स्वस्ति धाम जहाजपुर भीलवाड़ा में भारतीय जैन संगठन पुणे के सहयोग से स्मार्ट गर्ल प्रशिक्षण का आयोजन 5 व 6 जून 2025 को होने जा रहा है। उक्त आयोजन में 13 से 20 वर्ष की आयु वाली 1000 युवतियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण के दौरान जीवन कौशल, आत्मविश्वास, आत्म सुरक्षा, आत्मसम्मान, संवाद और भावनात्मक सशक्तिकरण के साथ आत्मनिर्भर बनने की ट्रेनिंग, विशेष प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर के माध्यम से प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रमुख वरिष्ठ समाजसेवी हंसमुख जैन गांधी ने बताया कि स्मार्ट गर्ल प्रशिक्षण आवासीय रूप से जैन युवतियों के लिए 5 और 6 जून को स्वातिधाम जहाजपुर में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पूज्य आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी के मार्गदर्शन में क्षेत्र कमेटी द्वारा आवास भोजन आदि समस्त व्यवस्थाएं निशुल्क उपलब्ध रहेगी।
क्लासरूम टीचिंग के साथ पेरेंट्स के लिए होगा विशेष सेशन। प्रशिक्षण में 40-40 युवतियों की क्लास होगी जिसमें भारतीय जैन संगठन के मास्टर ट्रेनर पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। सभी के लिए शानदार आवास भोजन के साथ किट और माता जी के निःशुल्क साहित्य की व्यवस्था की गई है।
’संपूर्ण देश से युवतियों को आमंत्रित किया गया है। प्रशिक्षण प्रमुख हंसमुख जैन गांधी ,शरद पाणोत इंदौर , स्वस्ति धाम के महामंत्री ज्ञानेंद्र जैन ने कहा कि प्रशिक्षण में संपूर्ण देश से युवतिया भाग ले सकती हैं। इसके लिए उन्हें गूगल फॉर्म या बार कोड स्कैन कर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। 25 मई तक रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख रखी गई है।













Add Comment