श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को बालिका मंडल के तत्वावधान में बाहर से आए विद्वान पंडित श्रींयास जैन ने बच्चों के लिए पूजन विधि शिविर लगाया गया। इसमें बच्चों को जैन धर्म की पूजन परंपराओं और नैतिक मूल्यों की जानकारी दी गई। अंबाह से पढ़िए, सौरभ जैन की यह खबर…
अंबाह। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को बालिका मंडल के तत्वावधान में बाहर से आए विद्वान पंडित श्रींयास जैन ने बच्चों के लिए पूजन विधि शिविर लगाया गया। यह शिविर प्रातः 7 से 10 बजे तक चला। इसमें बच्चों को जैन धर्म की पूजन परंपराओं और नैतिक मूल्यों की जानकारी दी गई। शिविर में राजुल जैन एवं श्रींयास पंडित ने बच्चों को पूजन की विधियों के साथ-साथ नैतिक शिक्षा भी प्रदान की। ताकि बच्चों में धार्मिक आस्था और जीवन मूल्यों के प्रति समझ विकसित हो सके। वहीं लबली प्रीति जैन, अमीरचंद्र, राहुल कुमार, तनुज जैन ने सभी प्रतिभागी बच्चों को स्वल्पाहार वितरित किया।
इस अवसर पर कपिल जैन (केपी), राहुल जैन (अरिहंत मंडल), आकाश जैन, बॉबी जैन, सौरभ जैन वरेह वाले, राजुल जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया और उनके अभिभावकों ने बालिका मंडल की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में धार्मिक संस्कारों का बीजारोपण करते हैं। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे शिविरों की निरंतरता बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।













Add Comment